फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Onion from outside from the common man's pocket, reached 130 per kg

प्याज ने छुड़ाया पसीना, आम आदमी की जेब से बाहर हुआ, 130 रुपये किलो पहुंच गई कीमत

Thu, 19 Dec 2019 02:56 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 19 Dec 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
Onion from outside from the common man's pocket, reached 130 per kg
फाइल फोटो
चंडीगढ़ में आजकल मौसम ठंडा है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है। इस कड़ाके की ठंड में भी प्याज ही है, जो लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। 130 रुपये किलो तक पहुंच चुका प्याज अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुका है। मध्य वर्ग में से कुछ ने तो इससे किनारा कर लिया है तो कुछ परिवारों ने इस्तेमाल सीमित कर दिया है।
विज्ञापन


ट्राइसिटी की सबसे बड़ी मंडी सेक्टर-26 में बुधवार को प्याज की कीमत 130 रुपये पहुंच गई। अल्वर और नासिक के प्याज का थोक मूल्य 100 रुपये है। मार्केट कमेटी भी प्याज की बढ़ती कीमतों से परेशान है। केंद्र सरकार द्वारा प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए बाहर के देशों से प्याज मंगाया जा रहा है। इन दिनों अफगानिस्तान से प्याज आ रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर 26 की मंडी में प्रतिदिन 2 से 3 ट्रक अफगानिस्तान का प्याज आ रहा है, लेकिन इसके बाद भी ट्राइसिटी में प्याज की कीमत कम नहीं हो पा रही है। मंगलवार को सेक्टर-26 की मंडी में 120 रुपये प्याज की कीमत थी। 24 घंटे के बाद ही बुधवार को प्याज के दाम 10 रुपये बढ़कर 130 पर पहुंच गए। मार्केट कमेटी के सचिव मनोज शर्मा ने बताया कि जितनी आमद मंडी में प्याज की होनी चाहिए उतनी आमद नहीं हो पा रही है। इस कारण प्याज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


140 रुपये किलो भी बिका प्याज
बुधवार को सेक्टर-26 की मंडी में लगभग तीन घंटे अल्वर का प्याज 140 रुपये में भी बिका। दरअसल बोली लगने के दौरान अल्वर के प्याज के रेट 110 रुपये पहुंच गए, जिसके बाद रिटेल में बिक्री करने वाले प्याज के व्यापारियों ने दाम 140 रुपये कर दिए। जब ग्राहकों ने इस पर विरोध जताया तो आढ़तियों ने 10 रुपये घटाकर 100 रुपये थोक का भाव कर दिया।

रोजाना 250 टन है प्याज की खपत
सेक्टर-26 की मंडी से पूरे ट्राइसिटी में प्याज की सप्लाई की जाती है। प्रतिदिन 200 से 250 टन प्याज की सेल होती है। अकेले चंडीगढ़ में ही 80 से 90 टन प्याज की आपूर्ति सेक्टर 26 की मंडी से की जाती है।


आयातित प्याज भी हुआ महंगा
प्याज की बढ़ती कीमत पर अंकुश लगाने के लिए अफगान से मंगाए जाने वाला प्याज भी महंगा हो गया है। दो दिनों में अफगानी प्याज की कीमत 90 से बढ़कर 100 पहुंच गई है। सेक्टर 26 की ग्रेन मार्केट में बुधवार को अफगानी प्याज का थोक मूल्य 85 रुपये रहा और फुटकर में 100 रुपये में बेचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed