फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One year imprisonment for the person who threatened to make objectionable pictures of a woman viral

Panchkula News: महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने वाले को एक साल की कैद

Fri, 20 Oct 2023 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
One year imprisonment for the person who threatened to make objectionable pictures of a woman viral
पंचकूला। महिला की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने के मामले में जिला अदालत ने युवक को दोषी करार देते हुए एक साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी के ऊपर दो हजार रुपये जुर्माना लगाया है। दोषी की पहचान रफीक निवासी थानेसर जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। अदालत ने कहा कि दोषी का कृत्य और आचरण निंदनीय है। दोषी की महिला के साथ सगाई हो गई थी। दोषी ने महिला को उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। उसने महिला की गरिमा का अपमान किया है। सेक्टर-5 महिला थाना पुलिस ने दोषी के खिलाफ 12 अगस्त 2021 को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। अदालत ने दोषी को आईपीसी की धारा 509 के तहत सजा सुनाई है।
विज्ञापन



क्या है मामला

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी रफीक नाम के व्यक्ति के साथ जुलाई 2020 में सगाई हुई थी। सगाई के कुछ महीने बाद ही रफीक के पिता का देहांत हो गया था। पिता की मृत्यु होने के बाद उसके परिजन दहेज की मांग करने लगे। इसके कारण उसकी शादी टूट गई। जब रफीक के साथ उसकी सगाई हुई तो रफीक और उसकी वीडियो कॉल और वाइस कॉल से बात होती थी। इस दौरान रफीक ने आपत्तिजनक तस्वीरों के स्क्रीन शॉट ले लिए। रफीक ने शिकायतकर्ता को धमकी दी कि अगर उसने उसके साथ शादी नहीं की तो वह उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। रफीक ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और महिला के परिजनों को उसकी तस्वीरें भेजी। शिकायतकर्ता के परिजनों ने रफीक के रिश्तेदारों को इस बात की जानकारी दी। रफीक के परिजनों ने शिकायतकर्ता के भाई गुलशेर से बात की और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। रफीक ने पूजा क्वीन नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई जिसमें उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी थीं। महिला ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed