{"_id":"5e28745c8ebc3e4ad23d2b3d","slug":"one-crore-fraudulently-cheated-to-install-poly-house-pkl-office-news-pkl364004751","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉली हाऊस लगाने का झांसा देकर ठगे एक करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉली हाऊस लगाने का झांसा देकर ठगे एक करोड़ रुपये
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। कृषि भूमि पर पॉली हाउस लगाने का झांसा देकर दो लोगों विनोद कोहली और कमल कोहली ने एक व्यक्ति गुरदर्शन सिंह से एक करोड़ रुपये ठग लिए। जमीन पर लंबे समय तक पॉली हाउस नहीं लगाया गया तो जमीन मालिक ने पैसे लौटाने को कहा। इस पर दोनों आरोपी लंबे समय तक टाल-मटोल करते रहे, लेकिन रुपये नहीं लौटाए। इसके बाद गुरदर्शन सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
शिकायतकर्ता के आरोपों और ईओडब्ल्यूू की प्राथमिक जांच के आधार पर दोनों आरोपियों पर सेक्टर-5 थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।