फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   On the first day go to Shirdi train stoned

शिरडी के लिए चली ट्रेन पर पहले दिन पथराव

Mon, 07 Oct 2013 01:39 AM IST
सर्वेश कुमार/डीके चौहान, पंचकूला/पिंजौर
सर्वेश कुमार/डीके चौहान, पंचकूला/पिंजौर Updated Mon, 07 Oct 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
On the first day go to Shirdi train stoned
शिरडी जाने के लिए कालका से रवाना होने के चंद मिनटों बाद ही शिरडी र्साइं एक्सप्रेस पर माणकपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पथराव कर दिया गया।
विज्ञापन



शाम करीब 7.15 बजे कालका से ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा इसी ट्रेन में सवार थी। जीआरपी के एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। चौंकाने वाली बात यह है कि कालका रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कर्मियों की बड़ी संख्या में तैनाती होने के बावजूद घटना उस कोच में हुई, जिसमें मंत्री सवार थीं। पत्थर ट्रेन के पीछे की ओर से दूसरी बोगी में मारे गए।
विज्ञापन



ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद कुमारी सैलजा इसी ट्रेन में सवार हो गईं। लेकिन, थोड़ा आगे जाने के बाद माणकपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक के बाद एक दो पत्थर फेंके गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ट्रेन में पत्थर फेंके जाने से रेलवे और जीआरपी व आरपीएफ में हड़कंप मच गया और कालका जीआरपी के एसएचओ इंस्पेक्टर बलकार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।


 इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से ट्रेन रवाना हो चुकी थी, लेकिन रेलवे की ओर से दिए गए मेमो में ट्रेन में पत्थर फेंके जाने की सूचना मिली है।

उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि बच्चों ने शायद ऐसा किया हो, लेकिन सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। घटना के बाद ट्रेन चंडीगढ़, अंबाला होते हुए आगे के लिए रवाना हो गई।



 ट्रेन की शुरुआत का पहला दिन होने की वजह से एक शिरडी जाने वाली यात्रियों की भी भीड़ थी। इस बोगी में पूर्व कांग्रेसी विधायक सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed