फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   On October 13, Gajan had to come on leave

13 अक्तूबर को गज्जण ने आना था छुट्टी पर

Mon, 11 Oct 2021 10:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
On October 13, Gajan had to come on leave
रोपड़। बुधवार को जिस सैनिक को छुट्टी आना था आज तिरंगे में लिपटा उसका शव घर पहुंचेगा। दो दिन पहले ही नूरपुर बेदी के सैनिक गज्जण सिंह ने अपनी पत्नी से फोन पर बात कर उसे घर आने की जानकारी दी थी। जिससे घर में खुशी का माहौल था। लेकिन, गज्जण सिंह पुंछ में शहीद हो गए। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा घर पहुंचेगा।
विज्ञापन

शहीद सैनिक गज्जण सिंह के पिता चरण सिंह सामान्य किसान हैं। गज्जण सिंह के तीन भाई हैं। परिजन बताते हैं कि गज्जण सिंह 23 सिख रेजिमेंट में सात साल पहले भर्ती हुए थे। इस समय गज्जण सिंह 16 आरआर रेजिमेंट पुंछ में तैनात थे।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक गज्जण सिंह की अपनी पत्नी हरमीत कौर के साथ दो दिन पहले ही फोन पर बात हुई थी। उन्होंने अपनी पत्नी को बताया था कि वो 13 अक्तूबर को छुट्टी आ रहा है। फिलहाल गज्जण सिंह की माता मलकीत कौर और पिता चरण सिंह को गज्जण सिंह की शहादत की जानकारी परिवार ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बताते हैं कि मां बीमार है। शहीद गज्जण सिंह का पार्थिव शरीर 12 अक्टूबर को उनके पुश्तैनी गांव पचरंडा (नूरपुरबेदी) में तिरंगे में लिपटा हुआ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed