फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   nursing officer case

नर्सिंग ऑफिसर को पीटने का मामलाः पुलिस केस दबाने में जुटी

Mon, 16 Sep 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
nursing officer case
चंडीगढ़। बीते शनिवार को सेक्टर-22 लाइट प्वाइंट पर पीजीआई नर्सिंग अफसर को पीटने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि पुलिस सही ढंग से कार्रवाई करने की बजाय मामले में लापरवाही बरत रही है। हालांकि सेंट्रल डीएसपी कृष्ण कुमार के द्वारा इस केस की रिपोर्ट एसएसपी ट्रैफिक को सौंप दी गई है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी जबकि मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने महज डीडीआर दर्ज की गई है। वहीं, इस मामले में अब तक ट्रैफिक नियम तोड़ने का चालान भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वहीं पीड़ित शिवनाथ ने दूसरे दिन भी आरोप लगाया कि वह सुबह से थाने और पुलिस चौकी में इंसाफ पाने के लिए लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस उनकी एक नहीं सुन रही है। इतने चक्कर लगाने के बाद रविवार शाम उन्हें डीडीआर की कॉपी दी गई। पीड़ित का कहना है कि जब तक पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी, तब तक थाने के चक्कर काटता रहूंगा।
विज्ञापन

बता दें कि बीते रविवार सुबह सारंगपुर निवासी शिवनाथ ने आरोप में बताया था कि वह सुबह करीब 11 बजे पत्नी के साथ सेक्टर-22 स्थित स्कूल से बच्चों को लेकर वापस घर लौट रहे थे। उनकी पत्नी ने हेलमेट नहीं पहना था। सेक्टर-22 किरण सिनेमा लाइट प्वाइंट पर पहुंचा तो सेंट्रल डीएसपी एसपीएस सोंधी ने बोला कि ‘तुम लोग सुधरोेगे नहीं, चल बाइक साइड में लगा’ इतना कहते हुए वह गाड़ी से नीचे उतरकर उनसे अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। जैसे ही उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मौजूद दो अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया और डीएसपी ने गला दबाते हुए मुंह पर मुक्का मार दिया। इससे उनकी नाक पर गंभीर चोट लगी और खून निकलने लगा। इस बीच पत्नी ने बीचबचाव किया तो उसके साथ भी धक्का मुक्की की। यह देख आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया तो बमुश्किल उन्हें छोड़ा गया। वहीं डीएसपी एसपीएस सोंधी ने अपने ऊपर लगने आरोपों को बेबुनियाद बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सोंधी पर अब ऑटो चालक ने लगाया मारपीट का आरोप
अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक एसपीएस सोंधी के खिलाफ एक और व्यक्ति मारपीट का आरोप लगा रहा है। बुड़ैल निवासी ऑटो चालक सयाल खान ने आरोप लगाया कि बीते करीब तीन दिन पहले वह ऑटो लेकर सेेक्टर-22 मार्केट के पास खड़ा था। इस दौरान डीएसपी ने उसकी पिटाई कर ऑटो के कागजात नहीं होने से इंपाउंड कर दिया। चालक ने कहा कि ऑटो इंपाउंड तो कर सकते हैं, लेकिन किसी को मारना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed