फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Number of relief camps increased in flood affected areas of Punjab

Panchkula News: पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कैंपों की संख्या बढ़ाई

Fri, 14 Jul 2023 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Number of relief camps increased in flood affected areas of Punjab
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देशों के बाद, राहत कैंपों की संख्या 127 से बढ़ाकर 183 कर दी गई है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों तक खाने-पीने का सामान और जरूरी दवाएं पहुंचाने का काम भी तेज कर दिया गया है।सरकारी प्रवक्ता ने वीरवार को बताया कि 13 जुलाई सुबह 8 बजे तक 14 जिलों के 1159 गांव बाढ़ प्रभावित हुए हैं। बुधवार तक यह संख्या 1058 थी। इसके अलावा कई जिलों के शहर और कस्बे भी बाढ़ से प्रभावित हैं। इनके लिए कुल 183 राहत कैंपों की स्थापना की गई है। इनमें 25 कैंप पटियाला में, 16 रूपनगर में और 7 कैंप मोगा में चल रहे हैं। इसी तरह लुधियाना, होशियारपुर व संगरूर में 3-3, मोहाली में 22, एसबीएस नगर में 2, फिरोजपुर में 36, तरनतारन में 7, जालंधर में 51 और कपूरथला में 18 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार तक जालंधर में 33 और फिरोजपुर में राहत कैंपों की संख्या क्रमशः 33 और 18 थी। प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में अब तक 18802 बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। पटियाला में 13518, रूपनगर में 2200, मोगा में 155, लुधियाना में 300, मोहाली में 1400, एसबीएस नगर में 200, फतेहगढ़ साहिब में 500, तरनतारन में 19 और जालंधर जिले में 510 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


इस समय राज्य के 14 जिले- पटियाला, जालंधर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, फ़िरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोगा, लुधियाना, मोहाली और संगरूर बाढ़ का प्रकोप झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पशु पालन विभाग की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाढ़ प्रभावित इलाकों में कुल 630 पशुओं का इलाज किया गया है और 2896 पशुओं का टीकाकरण किया गया। ज्यादातर जिलों ने अपनी एचएस टीकाकरण मुहिम पूरी कर ली है। राहत कामों में लगीं टीमें जरूरतमंद पशुओं का इलाज, फीड सप्लाई और चारा आदि मुहैया करवाने के लिए 24 घंटे काम कर रही हैं।

दूसरी तरफ, स्वास्थ्य विभाग की 315 रैपिड रिस्पांस टीमें (आरआरटी) बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने में जुटी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में 186 मेडिकल कैंप लगाए हैं और अब तक कुल ओपीडी 6235 हैं। वहीं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाने-पीने का सामान पहुंचाने के लिए खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग द्वारा सूखे भोजन के 40000 पैकेट तैयार किए जा रहे हैं जबकि 23,600 सूखे भोजन के पैकेट बांटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed