फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now you will be able to get admission in your favorite school, the obligation of transfer certificate in Punjab is over

अब मनपसंद स्कूल में ले सकेंगे दाखिला, पंजाब में स्थानांतरण प्रमाण पत्र की बाध्यता खत्म

Fri, 23 Apr 2021 01:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Now you will be able to get admission in your favorite school, the obligation of transfer certificate in Punjab is over
चंडीगढ़। पंजाब में विद्यार्थियों के मनपसंद स्कूल में दाखिलों को लेकर अब अभिभावकों को बेवजह स्कूलों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पंजाब सरकार ने स्कूलों के दाखिले में स्थानांतरण प्रमाण पत्र की बाध्यता को समाप्त कर दिया है। पहले के निर्देश रद्द करते हुए शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार ने सरकार का यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता के अनुसार मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को पुराने स्कूल के आधार पर पिछले स्कूल से स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेने के लिए दबाव डाले जाने के मामले विभाग के ध्यान में आए हैं। इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। पत्र के अनुसार विभिन्न कारणों से स्कूल बदलने की इच्छा रखने वाले माता-पिता को स्थानांतरण प्रमाण पत्र के संबंध में गैर जरूरी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को पेश समस्याओं के हल के लिए पिछले स्कूल से स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने संबंधी निदेशक आफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन सहित पहले सभी आदेश रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1929 के इन निर्देशों के आधार पर ही स्थानांतरण प्रमाण पत्र के लिए बच्चों को परेशान किया जा रहा है। इस संबंध में अब पिछले स्कूल में पढ़ने और अन्य पिछली कक्षा पास करने के संबंध में बच्चों के माता-पिता से लिखित स्व-घोषणा पत्र लेने की आज्ञा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed