फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now the property will be able to be seen before the auction

नई व्यवस्थाः अब नीलामी से पहले देख सकेंगे प्रॉपर्टी, खरीदारों की इच्छा पर लिया गया फैसला

Thu, 07 Nov 2019 11:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 07 Nov 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Now the property will be able to be seen before the auction
फाइल फोटो
चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस ने ई-ऑक्शन में शामिल होने वाले लोगों के लिए नया बदलाव किया है। इसमें हिस्सा लेने वाले लोग पहली बार ई-ऑक्शन से पहले प्रॉपर्टी देख सकेंगे। यह व्यवस्था नवंबर माह में होने वाले ई-ऑक्शन में आठ नवंबर से लागू की जाएगी। एस्टेट ऑफिस की ओर से 13 और 14 नवंबर को ई-ऑक्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन


ई-ऑक्शन में एक बिल्डअप प्रॉपर्टी को भी शामिल किया गया है। इसकी ई-ऑक्शन से पहले खरीदारों ने प्रॉपर्टी देखने की इच्छा जताई थी। इसके लिए एस्टेट ऑफिस को भी पत्र लिखा गया। एस्टेट ऑफिसर मनीष लोहान ने बताया कि 8 नवंबर को ऑक्शन में शामिल होने वाले लोगों को बिल्डअप प्रॉपर्टी को दिखाया जाएगा। इस प्रॉपर्टी का बेस प्राइज एक करोड़ एक लाख रुपये है।
विज्ञापन


ऑक्शन की तैयारियाें में जुटा विभाग
एस्टेट ऑफिस में 13 और 14 नवंबर को होने वाले ई-ऑक्शन की तैयारियां चल रही हैं। ऑक्शन में शामिल होने वाले लोगों के कागजों की जांच की जा रही है। ई-ऑक्शन में एक बिल्डअप प्रॉपर्टी के अलावा और कई प्रॉपर्टी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed