फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now the dream of making your home in six cities of Punjab will come true

Punjab: पंजाब के छह शहरों में अपना आशियाना बनाने का सपना होगा सच, होगी प्रॉपर्टी की ई-नीलामी

Sat, 08 Oct 2022 01:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 08 Oct 2022 01:24 AM IST
सार

गुरदासपुर में 6.10 करोड़ रुपये की एक मल्टीपर्पस साइट भी नीलामी में रखी गई। जालंधर विकास अथॉरिटी की तरफ 105 व्यापारिक साइटों की ई-नीलामी की जाएगी। इनमें एससीओ, एससीएफ, बूथ एवं दुकानें शामिल हैं।

विज्ञापन
Now the dream of making your home in six cities of Punjab will come true
प्रॉपर्टी नीलामी

विस्तार

अगर आप पंजाब में अपने सपनों का आशियाना बनाना चाहते है तो जल्दी ही आपका सपना हकीकत में बदल जाएगा। जालंधर और अमृतसर विकास अथॉरिटी ने राज्य के छह शहरों में प्रॉपर्टी की ई नीलामी करने का फैसला लिया है। इसमें रिहायशी, कॉमर्शियल व एजुकेशनल साइट शामिल हैं। नीलामी प्र्रक्रिया 20 से 31 अक्तूबर तक चलेगी। स्कीम में लोग ऑनलाइन बोली लगाएंगे।

विज्ञापन


कोरोना के कमजोर पड़ने के बाद त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखकर जालंधर और अमृतसर विकास अथॉरिटी ने प्रॉपर्टी की ई नीलामी का फैसला लिया है। इसके लिए विभाग ने पड़ोसी राज्य के प्रॉपर्टी बाजार की स्टडी की है। इसके बाद अमृतसर, गुरदासपुर, बटाला, जालंधर, फगवाड़ा, कपूरथला व सुल्तानपुर लोधी में प्रॉपर्टी की ई नीलामी का फैसला लिया गया है। अमृतसर विकास अथॉरिटी की तरफ 13 एससीओ, 99 रिहायशी प्लॉट, गुरदासपुर में 3.58 करोड़ की लागत वाली एक स्कूल साइट व बटाला में 3.52 करोड़ रुपये की कीमत वाली एक अन्य साइट नीलाम की जाएगी। 
विज्ञापन


गुरदासपुर में 6.10 करोड़ रुपये की एक मल्टीपर्पस साइट भी नीलामी में रखी गई। जालंधर विकास अथॉरिटी की तरफ 105 व्यापारिक साइटों की ई-नीलामी की जाएगी। इनमें एससीओ, एससीएफ, बूथ एवं दुकानें शामिल हैं। 41 रिहायशी प्लॉट भी नीलामी में रखे गए हैं। सुल्तानपुर लोधी में 2.20 करोड़ की रिजर्व कीमत वाली स्कूल साइट व जालंधर में 6.36 करोड़, 11.73 करोड़ रुपये व 26.89 करोड़ रुपये की कीमत वाली चंक साइटों को नीलामी में रखा गया है। यह नीलामी 17 अक्तूबर तक चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

90 दिन में मिलेगा प्रॉपर्टी का कब्जा

नीलामी में हिस्सा लेने के इच्छुक लोगों को www.puda.e-auctions.in पर जाना होगा। इस पर संपत्ति की रिजर्व प्राइस, नीलामी संबंधी शर्तें व अन्य जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। जो लोग प्रॉपर्टी खरीदने में कामयाब होंगे, उन्होंने प्रॉपर्टी का कब्जा 90 दिन के भीतर दिया जाएगा। साइटों का कब्जा जल्द देने के पीछे कोशिश यही है कि अलॉटी जल्दी ही वहां पर निर्माण कर पाएंगे। नीलामी में हिस्सा लेने के इच्छुक लोगों को ई नीलामी पोर्टल पर साइनअप करके उपभोक्ता आईडी व पासवर्ड भरना होगा। फिर नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आरटीजीएस, एनईटीएफटी के माध्यम से रिफंडएबल अडस्टेबल योग्यता फीस जमा करवानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed