फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now successful trial of train set from Kalka to Solan

Panchkula News: अब कालका से सोलन तक हुआ ट्रेन सेट का सफल ट्रायल

Wed, 20 Dec 2023 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Now successful trial of train set from Kalka to Solan
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी



कालका। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को सोलन तक ट्रेन सेट (सेल्फ प्रोपेल्ट हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट) का ट्रायल सफल रहा। मंगलवार को सुबह 9:35 बजे ट्रेन सेट कालका स्टेशन से रवाना हुई और 11:40 बजे सोलन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। 11:56 बजे यह वापस कालका के लिए रवाना हुई जोकि करीब 2ः30 बजे कालका रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी।
ट्रायल के दौरान गाड़ी में तकनीकी टीम भी साथ रही। इसी के साथ बंगलुरु से भी टीम पहुंची थी। टीम ने ट्रेन सेट के बारे में रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब यह रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार अब जल्द ही कालका से शिमला रेलवे स्टेशन तक इसका ट्रायल होगा। यदि यह ट्रायल पूरी तरह सफल होता है, तो बोर्ड की ओर से जल्द ही पर्यटकों को ट्रेन सेट की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। यहां यह भी बता दें कि इससे पहले सोमवार को कालका से धर्मपुर तक ट्रेनसेट का ट्रायल सफल रहा था।
विज्ञापन




फरवरी में हुए ट्रायल के दौरान 20 किमी भी तय नहीं कर पाया था ट्रेन सेट


यहां यह भी बता दें कि फरवरी माह में उक्त ट्रेनसेट के तीन ट्रायल किए गए थे। वहीं तीनों ट्रायल के दौरान सेल्फ प्रोपेल्ट हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट 20 किलोमीटर की दूरी भी तय नहीं कर पाया था। कालका रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार ट्रायल के पहले दिन ट्रेन सेट केवल आधा किलोमीटर की दूरी ही तय कर पाया था। दूसरे ट्रायल में ट्रेन सेट करीब 6 किलोमीटर चलकर हांफने लगा था। वहीं तीसरे ट्रायल के दौरान ट्रेन सेट का करीब दस किलोमीटर जाकर ही इंजन गर्म होने लगा था। इसके बाद बंगलूरु से आए इंजीनियरों ने इसकी जांच की थी ओर ट्रेनसेट की खामियों को दूर करने का काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन





सोमवार को कालका से धर्मपुर तक (सेल्फ प्रोपेल्ट हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेनसेट का ट्रायल सफल रहा था, वहीं मंगलवार को सोलन तक हुआ ट्रायल भी सफल हुआ है। - मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed