फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now online ticket booking can be done in Haryana Roadways buses also.

Panchkula News: अब हरियाणा रोडवेज की बसों में भी हो सकेगी ऑनलाइन टिकट बुक

Sat, 29 Apr 2023 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Now online ticket booking can be done in Haryana Roadways buses also.
यात्री घर बैठे लंबे सफर के लिए बुक कर सकेंगे टिकट, सभी डिपो से मुख्यालय ने मांगी इंटरस्टेट और लंबे रूट की जानकारी
विज्ञापन


आदेश चौधरी
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज में भी अब रेलवे की तरह ऑनलाइन सीट बुक की जा सकेंगी। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। यह सुविधा इंटरस्टेट और लंबे रूट की बसों पर लागू की जाएगी। इससे यात्रियों को सीट नंबर लेने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। इससे लोगों का समय तो बचेगा ही साथ ही उनको परेशानी से भी निजात मिलेगी। इस संबंध में मुख्यालय ने प्रदेश के सभी डिपो को पत्र भेजकर लंबे और इंटर स्टेट रूटों की जानकारी मांगी है। हालांकि चंडीगढ़, दिल्ली, हिसार और रोहतक डिपो में यह सुविधा पहले भी शुरू की गई थी, मगर फिलहाल यह सेवा बंद है।
हरियाणा रोडवेज ने कुछ साल पहले भी ऑनलाइन सीट बुक करने की योजना चुनिंदा डिपो में शुरू की थी। मगर योजनाबद्ध तरीके से लागू नहीं किए जाने और इसका सही तरीके से प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण यह खास सफल नहीं हो पाई। अब परिवहन विभाग ने इसकी समीक्षा कर इसे नए तरीके से पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू करने का फैसला किया है। इसको लेकर डीटीसी ने 20 अप्रैल को प्रदेश के सभी डिपो के जीएम को पत्र लिखकर लंबे एवं इंटर-स्टेट रूटों की जानकारी मांगी है। संवाद
विज्ञापन



सीट नंबर के लिए लगती है लंबी लाइन
प्रदेश के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल, झज्जर, भिवानी, हिसार और चरखी दादरी डिपो से अलसुबह बस चंडीगढ़ के लिए रवाना होती हैं। लोगों को सीट नंबर लेने के लिए निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले बस स्टैंड पहुंच कर लाइन में लगना पड़ता है। अगर लेट पहुंचते हैं तो सीट नहीं मिलती। छह से सात घंटे का सफर बस में खड़े रहकर करना पड़ता है। अब घर बैठकर सीट नंबर बुक हो जाएगा तो लोग निर्धारित समय से कुछ मिनट पहले भी बस स्टैंड जाएंगे तो उनको परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिचालकों को भी होगा फायदा
यात्रियों के बाद इसका सबसे ज्यादा फायदा परिचालकों को होगा। ऑनलाइन टिकट बुक कराने के बाद परिचालकों की कवायद तो कम होगी ही साथ ही छुट्टे की समस्या समाप्त हो जाएगी। बस में टिकट बनाते समय 5, 10 और 20 रुपये के सिक्के और नोटों की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।


यात्रियों और कर्मचारियों के लिए अच्छी योजना है। मगर यह अच्छी तरह से समीक्षा कर लागू की जानी चाहिए। इस योजना से किसी भी कर्मचारी को कोई एतराज नहीं होगा। -सरबत सिंह पूनिया, प्रदेश महासचिव, सर्व कर्मचारी संघ, रोडवेज



प्रदेश के सभी डिपो में यह सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए सभी डिपो से लंबे और इंटर स्टेट रूटों की जानकारी मांगी गई है। उम्मीद है जल्द ही लोगों को हरियाणा रोडवेज में यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। -अरविंद शर्मा, डीटीसी ट्रैफिक, मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed