फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   machines will used to clean cities of Punjab on lines of foreign countries

Punjab: अब विदेशों की तर्ज पर मशीनों से होगी पंजाब के शहरों की सफाई, पुडा खरीदेगा मशीनें

Mon, 21 Nov 2022 07:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 21 Nov 2022 07:30 AM IST
सार

पूर्व में उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के कार्यकाल में अमृतसर और मोहाली में मैकेनिकल स्वीपिंग के लिए दिल्ली की कंपनी से करार किया था। अमृतसर में किसी विवाद के चलते यह प्रोजेक्ट लटक गया था। वहीं, मोहाली में पांच साल तक यह प्रोजेक्ट चला।

विज्ञापन
machines will used to clean cities of Punjab on lines of foreign countries
Aman Arora AAp - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में अब विदेशों की तर्ज पर जीपीएस सिस्टम से लैस आधुनिक हाईटेक मशीनों से सड़कों की सफाई की जाएगी। पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पुडा) पहली बार मशीनों की खरीद कर निकाय विभाग को सौंपेगा। इन मशीनों के रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी भी स्थानीय निकाय विभाग की होगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुडा की ओर से कुछ शहरी इकाइयों में सड़कों की सफाई के लिए आधुनिक मशीनों की खरीद के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। पहले चरण में ट्रायल के आधार पर चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली को चुना गया है, जहां हाईटेक मशीनों से शहर की सड़कों की सफाई की जाएगी। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो पंजाब के अन्य बड़े शहरों में भी इस तरह की मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


गौर हो कि पूर्व में उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के कार्यकाल में अमृतसर और मोहाली में मैकेनिकल स्वीपिंग के लिए दिल्ली की कंपनी से करार किया था। इसके बाद इस पर काम भी हुआ लेकिन अमृतसर में किसी विवाद के चलते यह प्रोजेक्ट लटक गया था। वहीं, मोहाली में पांच साल तक यह प्रोजेक्ट चला। हालांकि इस दौरान मशीनें किराये पर ही ली गईं थीं। इस बार पंजाब सरकार स्वयं इन मशीनों की खरीद करने जा रही है। इससे शहर की सड़कों को चकाचक रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड स्वीपिंग मशीन न केवल सड़कों से धूल-मिट्टी बहुत कम समय में साफ करती है, बल्कि इसमें इस्तेमाल होने वाला हाई प्रेशर वाटर सिस्टम सड़कों को धोने में भी कारगर साबित हुआ है। आप सरकार अब इस परियोजना पर कार्य करने जा रही है। पंजाब के शहरी विकास एवं आवास मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि शुरुआती चरण में चार मशीनों की खरीद के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। अगर यह प्रोजेक्ट कामयाब रहा तो सरकार आने वाले दिनों में और भी मशीनों की खरीद करेगी। पुडा की ओर से मुहैया करवाई जा रही इन मशीनों की देखरेख संबंधित जिलों के स्थानीय निकाय विभाग की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed