फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wrong electricity bill will now correct online, haryana government

हरियाणाः बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब ऑनलाइन ही ठीक करवा सकेंगे गलत बिल

Thu, 28 May 2020 10:25 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 28 May 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
wrong electricity bill will now correct online, haryana government
बिजली का बिल
बिजली उपभोक्ता अब ऑनलाइन ही अपने त्रुटिपूर्ण बिजली बिल ठीक करवा सकेंगे। हरियाणा बिजली निगम ने इसके लिए एक नई सुविधा शुरू की है। प्रदेश के बहुत से बिजली उपभोक्ता अमूमन बिजली बिल गलत मीटर रीडिंग के हिसाब जनरेट होने से से खासे से परेशान रहते हैं। जिसे लेकर यह उपभोक्ता बिजली कार्यालयों में इन त्रुटिपूर्ण बिलों को ठीक करवाने के लिए धक्के भी खाते रहते हैं। अब उपभोक्ताओं को धक्के खाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
विज्ञापन


हरियाणा बिजली वितरण निगमों (उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम) ने उपभोक्ताओं के लिए ट्रस्ट रीडिंग की सुविधा शुरू की है। बिजली बिल में मीटर रीडिंग गलत होने की स्थिति में उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से सही मीटर रीडिंग प्रदान करके बिल ठीक करवा सकते हैं।
विज्ञापन


यह सुविधा घरेलू, गैर-घरेलू और एलटी औद्योगिक श्रेणियों (अधिकतम 20 किलोवाट तक लोड) के उपभोक्ताओं के लिए है। इसके लिए उपभोक्ता निगमों की वेबसाईट पर जाकर ट्रस्ट रीडिंग की सुविधा को उपयोग कर पाएंगे। इस सुविधा के उपयोग बारे सारी जानकारी भी निगमों की वेबसाइटों पर उपलब्घ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले 42 शहरों में शुरू होगी यह सुविधा
पहले चरण में यह सुविधा प्रदेश के 42 शहरों में शुरू की जा रही है। जिसमें उत्तर हरियाणा के अधीन पंचकूला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, कैथल, अंबाला सिटी, अंबाला कैंट, यमुनानगर, शाहबाद, बहादुरगढ़, कालका, पिंजौर, चीका, गोहाणा, घरौंडा, पेहवा, थानेसर, गन्नौर और समालखा शहर शामिल हैं।

वहीं, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत गुरुग्राम, फरीदाबाद, फतेहाबाद, जींद, सिरसा, हिसार, रेवाड़ी, भिवानी, चरखीदादरी, पलवल, डबवाली, बरवाला, एलनाबाद, टोहाना, हांसी, नरवाना, नारनौल, होडल, बावानी खेड़ा, सिवानी और लौहारु शहर शामिल हैं।


गौरतलब है कि बीते दो माह में लॉकडाउन होने की वजह से कई उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग नहीं हो पाई, उन्हें औसत के आधार पर ही बिजली बिल जारी किए गए हैं। वे उपभोक्ता भी इस सुविधा का उपयोग करके अपने बिलों को वास्तविक रीडिंग के अनुसार ठीक करवा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed