फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notice issued to RWA and administration on renaming Manimajra as Sector-13

मनीमाजरा का नाम सेक्टर-13 करने के फैसले को चुनौती, आरडब्ल्यूए और प्रशासन को नोटिस जारी

Thu, 09 Jan 2020 04:17 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 09 Jan 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to RWA and administration on renaming Manimajra as Sector-13
फाइल फोटो
 मनीमाजरा का नाम बदलकर सेक्टर-13 करने के फैसले पर जिला अदालत ने बुधवार को सुनवाई के दौरान यूटी प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रशासन के साथ मनीमाजरा की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स को भी नोटिस जारी किया गया है। अदालत ने प्रशासन को 20 जनवरी तक जवाब देने के लिए कहा है। दरअसल, लॉयर्स फॉर ह्यूमेनिटी की ओर से मंगलवार को अदालत में याचिका दायर कर मनीमाजरा का नाम बदलकर सेक्टर-13 करने को चुनौती दी गई थी।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि मनीमाजरा नाम से वहां के निवासियों की भावनाएं जुड़ी हैं। मनीमाजरा ऐतिहासिक शहर है, इसमें राजा-महाराजाओं का एक अपना इतिहास है। यहीं के राजा ने माता मनसा देवी मंदिर का निर्माण करवाया था। मनीमाजरा के राजा की 48 गांवों पर रियासत थी, जोकि एक तरफ मुल्लांपुर गरीब दास और दूसरी ओर पिंजौर घग्घर किनारे तक रियासत थी। मनीमाजरा 600 साल पहले गरीब दास द्वारा स्थापित किया गया था।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि मनीमाजरा का एक सामाजिक और धार्मिक महत्व है, क्योंकि यहां पर मनसा देवी की प्रसिद्ध पीठ स्थित है। चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों की भावनाओं और वहां की ऐतिहासिकता को नजरअंदाज किया है। यहां प्रसिद्ध माता राज कौर जी गुरुद्वारा है, जिन्होंने इस शहर को रियासत बनाया था। यह गुरुद्वारा मनीमाजरा किले में स्थित है। मनीमाजरा स्थित गुरुद्वारा कुहुनी साहिब ऐतिहासिक पृष्ठभूमि श्री गुरु गोबिंद सिंह के रूप में है, जहां वह आए थे। यहां पर भगवान राम, सीता और हनुमान को समर्पित ठाकुरद्वारा स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में यह भी उल्लेख किया गया कि मनीमाजरा केवल एक नाम नहीं है, बल्कि एक महान ऐतिहासिक पृष्ठभूमि थी। यह कहा गया था कि अधिकारी सभी तथ्यों की अनदेखी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की भावनाओं को इससे ठेस पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed