फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No shop, daughter's happiness was burnt in the fire, sir

Panchkula Fire: रेहड़ी मार्केट में आग में सपने स्वाहा, किसी को कर्ज चुकाने तो किसी को बेटी की शादी की चिंता

Sat, 03 Sep 2022 01:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला
दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 03 Sep 2022 01:39 AM IST
सार

बंसराज गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-9 की मार्केट में उनकी किराना की दुकान थी। शुक्रवार की आगजनी में उनकी दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है। इसमें करीब 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ। अक्तूबर में बेटी की शादी होनी है।

विज्ञापन
No shop, daughter's happiness was burnt in the fire, sir
चिंता में डूबे अनीता और ओमकार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंचकूला के सेक्टर 9 स्थित रेहड़ी मार्केट में गुरुवार रात भीषण आग लग गई थी। इसमें लगभग 170 दुकानें जलकर राख हो गई थीं। अब पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इस आग में दुकानों के साथ-साथ दुकानदारों के सपने भी स्वाहा हो गए।  

विज्ञापन


बिटिया रजनी की अक्तूबर में शादी तय है। बंसराज गुप्ता पाई-पाई जोड़कर लाडली की शादी की तैयारी में जुटे हैं। बलदेव भी अपनी बेटी की शादी के बाद कर्ज उतार रहे हैं। दिव्यांग बहु अपनी सास की हत्या के गम को भुलाकर बीमार पति और बेटी के लिए दो वक्त की रोटी जुटा रही थी। गुरुवार रात करीब 10.45 पर भड़की एक चिंगारी ने इन तीनों परिवारों के सारे सपने खाक कर दिए। आग ने न केवल अरमान जलाए बल्कि सुबह-शाम के निवाले से भी कई परिवारों को दूर कर दिया। छाती पीट सब यही कह रहे थे, अब कैसे घर चलेगा और कैसे बिटिया का विवाह होगा? 
विज्ञापन


सेक्टर-9 की रेहड़ी मार्केट में हुई आगजनी में करीब 170 दुकानें जलकर राख हो गईं हैं। जब इन परिवारों को आगजनी की सूचना मिली तो वह सेक्टर-9 की मार्केट पहुंचे। तब भी आग की लपटें इतनी भयावह थी कि किसी को कुछ भी बचाने का मौका नहीं मिला। इन पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग महिला पर टूटा दुखों का पहाड़

राख का ढेर देखकर दिव्यांग अनीता चुप थी, उसकी आंखों से आंसू निकल रहे थे। वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। एक के बाद एक हादसों ने उसे अंदर से झकझोर कर रख दिया है। हो भी क्यों न। दिन दहाड़े उसकी सास की हत्या सेक्टर-16 स्थित उसके घर में कर दी गई। घर का सब कुछ चोरी हो गया। सास की हत्या के बाद उसके पति ओमकार बीमार होते चले गए और उनके शरीर के 60 फीसदी हिस्से ने काम करना बंद कर दिया। एक बेटी है, जो मिर्गी की मरीज है। सास की हत्या के बाद सेक्टर-9 स्थित रेहड़ी मार्केट में कपड़े की दुकान से बड़ी मुश्किल से अपना परिवार पाल रही थी कि शुक्रवार रात मार्केट में भड़की आग में उसके सारे सपने और दुकान जलकर राख हो गई। वह बार-बार अपनी किस्मत को कोस रही थी कि लगातार इतनी मुसीबत उसे भगवान ने क्यों दी। 

आग में राख हो गए बेटी के शादी के सपने

बंसराज गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-9 की मार्केट में उनकी किराना की दुकान थी। शुक्रवार की आगजनी में उनकी दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है। इसमें करीब 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ। अक्तूबर में बेटी की शादी होनी है। दुकान से जो कमाई हो रही थी, परिवार के खर्च के बाद बेटी की शादी के लिए पैसा जोड़ रहा था, दुकान में बेटी की शादी के कपड़े खरीदने के लिए 30 से 35 हजार रुपये भी रखे थे। सामान के साथ पैसे भी जल गए। इस आगजनी ने घर में शहनाई बजने के अरमानों को ग्रहण लगा दिया है। कहां से करूंगा बेटी की शादी।

उधार लिए पैसे, अब क्या होगा

बलदेव ने बताया कि बेटी की शादी के लिए तीन साल पहले करीब पांच लाख रुपये उधार लिए थे। सेक्टर-9 रेहड़ी मार्केट में स्थित शुभम फुटवियर से घर का खर्च और बेटी की शादी में लिए उधार चुका रहा था, लेकिन मार्केट में लगी आग के चलते दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में करीब 7 से 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अब नए सिरे से दुकान खड़ी करनी पड़ेगी। इतने पैसे कहां से आएंगे। बेटी की शादी में लिए उधार कहां से चुकाऊंगा। दुकान नए सिरे से खड़ा करने के लिए भी पैसे चाहिए। हमारे परिवार पर तो मुसीबत का पहाड़ ही टूट पड़ा है।

किश्त कैसे भरूंगा

सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि सेक्टर-9 की रेहड़ी मार्केट में आगरा फुटवियर नाम से उनकी दुकान थी। शुक्रवार की आगजनी में उनका करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वह 1995 से मार्केट में दुकान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिन पहले 38 लाख रुपये का लोन लिया था। उसकी किश्त यहीं से कमाकर भर रहे थे। सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात 10.45 पर आग लगने की सूचना उन्हें मिली थी। वह 11 बजे मार्केट में अपनी दुकान के सामने पहुंच गए थे। उनकी दुकान से चार दुकान पहले अभी आग थी, लेकिन सामान निकालने के लिए दमकल विभाग के मुलाजिमों ने उन्हें आगे नहीं जाने नहीं दिया। उन्होंने आश्वासन दिया था कि उनके दुकान में आग पहुंचने से पहले वे आग पर काबू पा लेंगे, लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थी कि सब कुछ जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed