{"_id":"6524651d4d6e65202f09ef86","slug":"no-need-to-pay-water-dues-people-happy-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-5354-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दो पहिया सवारों ने 24 घंटे में दो जगह की छीना झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दो पहिया सवारों ने 24 घंटे में दो जगह की छीना झपटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में 24 घंटे के अंदर बदमाशों ने छीना झपटी की दो वारदातों को अंजाम दिया है। रविवार शाम को सेक्टर-20 में पैदल जा रही महिला के हाथ से बाइक सवार पर्स छीनकर फरार हो गए। इसके अलावा सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे सेक्टर-11 में स्कूटर सवार महिला के गले से बाइक सवारों ने चेन झटक ली। सूचना पाते ही क्राइम ब्रांच की तीनों टीमें और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-12ए निवासी सीमा शर्मा ने बताया कि वह अपने घरवालों के साथ सेक्टर-20 की मार्केट में पैदल शॉपिंग के लिए जा रही थी। शाम करीब 6.30 बजे दो लड़के मोटरसाइकिल पर आए और उसके हाथ से पर्स छीनकर भाग गए। आरोपियों ने हेलमेट नहीं पहना था। उनके पर्स में मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
स्कूटर सवार ने महिला के गले से चेन झटकी
पुलिस के अनुसार, डेराबस्सी निवासी ममता ने शिकायत में बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे अपनी बेटी को सेक्टर-14 गर्ल्स कॉलेज छोड़ने के लिए स्कूटर से गई थी। वे स्कूटर से सेक्टर-7 जाने के लिए रैली चौक जा रहे थे। जब वे सेक्टर 11/12 कट के पास पहुंची तो पीछे से मोटरसाइकल पर दो लड़के हेलमेट पहने आए। पीछे बैठे लड़के ने किसी कटर वाली चीज से गले से सोने की चेन काटकर ली। इसके बाद सेक्टर-12 की तरफ भाग गए। आरोपियों की मोटरसाइकल पर पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। महिला के गले पर चोट भी पहुंची है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
क्राइम ब्रांच की सभी टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह, एसीपी