{"_id":"5d7ea01e8ebc3e93b039634e","slug":"no-arresting-in-murder-case-panchkula-news-pkl350756766","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेआम हत्या करने वाली आरोपियों को ग्यारह दिन बीतने के बावजूद नहीं पकड़ सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेआम हत्या करने वाली आरोपियों को ग्यारह दिन बीतने के बावजूद नहीं पकड़ सकी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ की स्मार्ट पुलिस सेक्टर-17 में सरेआम गोली मारकर की गई जींद के युवक की हत्या के मामले में अब तक पूरी तरह फेल नजर आ रही है। मामले में आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें चारों आरोपी नजर आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान भी कर ली थी, लेकिन हत्या के 11 दिन बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस टीम आरोपियों के घर में दबिश भी दे रही है, लेकिन उनका कुछ सुराग नहीं लग सका है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चंडीगढ़ पुलिस की टीमें आरोपी विकास मोर समेत अन्य तीन आरोपियों की फोटो के साथ हरियाणा और दिल्ली में छापेमारी कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया था कि विकास मोर वारदात को अंजाम देने से पहले अपने किसी जानकार के घर पर ठहरा हुआ था। सूत्रों की मानें तो तजिंदर उर्फ माली की हत्या करने के बाद हत्यारों ने अपने परिजनों से कोई संपर्क नहीं किया है।
बता दें कि जींद के नरवाना निवासी तजिंदर उर्फ माली बीते चार सितंबर को अपने दोस्त संदीप के साथ सेक्टर-17 स्थित पुरानी जिला अदालत के सामने पार्किंग में खड़ा हुआ था। इस दौरान अपने की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपी विकास मोर ने अपने तीन साथियों के साथ पार्किंग में पहुंचा था। इस बीच तजिंदर के पांच और संदीप को एक गोली मारकर चारों आरोपी सेक्टर 17/22 से ऑटो हायर कर फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने दोनों घायल को पीजीआई दाखिल करवाया था, जहां डाक्टरों ने तजिंदर को मृत घोषित कर दिया था।