फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New Chairman of Air Commodore Sanjeev Aeronautical Society of India Chandigarh

एयर कमोडोर संजीव एरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया चंडीगढ़ चैप्टर के नए अध्यक्ष

Sun, 31 May 2020 07:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
New Chairman of Air Commodore Sanjeev Aeronautical Society of India Chandigarh
एयर कमोडोर संजीव घुरेटिया - फोटो : ?
एयर कमोडोर संजीव घुरेटिया (विशिष्ट सेवा मेडल, 3 बेस रिपेयर डिपो के एयर ऑफिसर कमांडिंग) ने एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ चैप्टर के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला लिया है। उन्होंने डॉ. प्रवेंद्र कुमार, निदेशक एसपीआईसी, डीआरडीओ, नई दिल्ली से ऑनलाइन समारोह में अध्यक्षता ग्रहण की। घुरेटिया एक फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर हैं। उन्होंने विदेश में संयुक्त राष्ट्र मिशन सहित विभिन्न क्षमता में 32 से अधिक वर्षों तक भारतीय वायुसेना में सेवा की है। वह एयरफोर्स टेस्ट पायलट स्कूल, बेंगलुरु, बिट्स पिलानी, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर के पूर्व छात्र हैं। 1982 से एरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ चैप्टर ट्राइसिटी क्षेत्र में वह वैमानिकी विज्ञान को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन

नए अध्यक्ष का पदभार संभालने के तुरंत बाद एयर कमोडोर घुरेटिया ने 2020 -21 में नियोजित विभिन्न गतिविधियों का रोडमैप सांझा किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि देश को एयरोस्पेस के बढ़ते क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए एईएसआई एयरोस्पेस उद्योग और अकादमिक क्षेत्र को मजबूती मंच प्रदान करेंगे। वह सरकार की मेक इन इंडिया पहल का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed