फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nephew kills uncle with axe, breaks father's arm

Panchkula News: भतीजे ने चाचा का कस्सी मारकर किया कत्ल, पिता की बाजू तोड़ी

Tue, 21 Oct 2025 07:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 21 Oct 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Nephew kills uncle with axe, breaks father's arm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़। गांव कोटला डडहेड़ी में भतीजे ने अपने चाचा का कस्सी मारकर कत्ल कर दिया। आरोपी ने अपने पिता पर भी हमला कर उनकी बाजू तोड़ दी। मृतक की पहचान गांव कोटला डडहेड़ी निवासी 63 वर्षीय जसपाल सिंह के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान यादविंदर सिंह उर्फ काका के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी यादविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में जसपाल की पत्नी सतिंदर कौर ने बताया कि वह अपने पति के साथ 19 अक्टूबर को अपने घर में मौजूद थी। इस दौरान उसके जेठ का बेटा यादविंदर सिंह कस्सी लेकर घूम रहा था। कुछ देर बाद वह उनके बरामदे में आ गया। आरोपी ने उसके पति जसपाल सिंह के सिर पर कस्सी से वार कर दिए। इसी दौरान उसके जेठ अमरजीत सिंह और उनका बेटा गुरप्रीत सिंह मौके पर आ गए। इसी दौरान यादविंदर सिंह ने अपने पिता अमरजीत सिंह पर भी कस्सी से वार कर उसकी बाजू तोड़ दी। उसके जेठ और पति को सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ लाया गया जहां उसके पति जसपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, उसके जेठ अमरजीत सिंह को 32 सेक्टर चंडीगढ़ इलाज के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया से लौटा था आरोपी :
मामले की जांच कर रहे एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी यादविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अमलोह अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। जसपाल के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि यादविंदर सिंह 10 वर्ष बाद ऑस्ट्रेलिया से आया था। उसके विदेशी युवती से शादी की थी। उसके दो बच्चे भी हैं। उसकी पत्नी से भी उसका झगड़ा होता रहता था जिससे वह शराब पीता था और मानसिक तौर पर परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed