फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nearly five thousand students took the exam in 15 centers to become constables

Panchkula News: कांस्टेबल बनने के लिए 15 सेंटरों में करीब पांच हजार विद्यार्थियों ने दिया एग्जाम

Mon, 26 Aug 2024 02:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:58 PM IST
विज्ञापन
Nearly five thousand students took the exam in 15 centers to become constables
-स्कूलों के बाहर रही सख्त चेकिंग व्यवस्था, मेटल डिटेक्टर और हैंड डिटेक्टर का भी हुआ इस्तेमाल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सिपाही भर्ती परीक्षा में रविवार को लगभग पांच हजार उम्मीदवार शामिल हुए। शहर के 15 केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई थी। सभी सेंटरों पर शांतिपूर्ण एग्जाम होने की सूचना है।
रविवार को शहर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-6, 7, 15, 19 सहित सार्थक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12ए, सेक्टर-1 श्री जैनेंद्र पब्लिक स्कूल सहित अन्य जगहों पर उम्मीदवार एग्जाम देने पहुंचे।
विज्ञापन

उम्मीदवार सुबह 9:30 बजे एग्जाम देने के लिए पहुंचे। सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक एग्जाम चला। दो घंटे के एग्जाम में स्थिति शांतिपूर्ण रही। इस दौरान पंचकूला पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक ने कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूलों के बाहर सख्त चेकिंग व्यवस्था रही। उम्मीदवारों को कपड़ों के अलावा कुछ भी पहनकर अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। रुमाल, गहने या अन्य चीजों के साथ अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों की मेटल डिटेक्टर और हैंड डिटेक्टर से चेकिंग की गई। स्कूलों के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात रहा।

परीक्षा देकर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-6 के एग्जाम हाल से बाहर आई उम्मीदवार नीता रानी ने बताया कि पेपर अच्छा हुआ है। दो घंटे के पेपर में समान्य ज्ञान, गणित और बुद्धिपरीक्षण के प्रश्न पूछे गए। पेपर अच्छा हुआ है। सिलेक्शन की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed