{"_id":"624de7b716dcc74f383d581b","slug":"navratri-37-thousand-including-vips-visited-mata-mansa-devi-temple-pkl-office-news-pkl446871837","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र : माता मनसा देवी मंदिर में वीआईपी समेत 37 हजार ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र : माता मनसा देवी मंदिर में वीआईपी समेत 37 हजार ने किए दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन भी श्री माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। लाइन में लगने के बाद दो से तीन घंटे तक श्रद्धालुओं को माता के दर्शन का इंतजार करना पड़ा। बुधवार को श्री माता मनसा देवी मंदिर में 37 हजार श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे। मेले के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल और मंदिर परिसर में जगह-जगह सेवादार तैनात थे। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में पेयजल, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थीं। पुलिस भी आने वाले वाहनों की मुस्तैदी से जांच कर रही थी। नवरात्र के मद्देनजर 15 नाकों पर एक हजार पुलिसकर्मियों को मंदिर तैनात किया गया है।
मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने माता के दर्शन किए
पंचकूला। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेक आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल ने डॉ. गुप्ता को माता मनसा देवी का चित्र भेंट किया। डॉ. गुप्ता ने श्री माता मनसा देवी परिसर में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया। बुधवार को ही छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनसुइया उइके ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेक माता का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, गेल की पूर्व निदेशक बंतो कटारिया, एसडीओ राकेश पाहुजा व बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य कमल स्वरूप अवस्थी भी उपस्थित रहे।
ती साल की बच्ची को परिवार से मिलवाया
पंचकूला। मेले में पुलिसकर्मियों ने बुधवार को एक तीन साल की बच्ची को उनके परिवार से मिलवाया। बच्ची मेले के दौरान परिवार से बिछुड़ गई थी। चंडीगढ़ निवासी बच्ची अपनी बुआ के साथ मेले में आई थी। भीड़ ज्यादा होने के कारण उसका हाथ छूट गया और वह मेले में खो गई। उसके बाद बच्ची को कैंप में लाया गया और सभी नाकों पर पुलिसकर्मियों को इस बारे में सूचित किया गया। बच्ची के हुलिये की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों के प्रयास से जल्द ही बच्ची के परिवार को ढूंढ लिया गया।
विज्ञापन
चढ़ावे में 239 विदेशी करेंसी मिली
पंचकूला। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन श्री माता मनसा देवी, श्री काली माता मंदिर कालका और चंडी माता में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और कुल 22 लाख 38 हजार 210 रुपये चढ़ाए। उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक महावीर कौशिक ने बताया कि श्री माता मनसा देवी मंदिर में 17 लाख 42 हजार 150 रुपये, श्री काली माता मंदिर कालका में 4 लाख 92 हजार 960 रुपये और चंडी माता मंदिर में 3,100 रुपये का चढ़ावा मिला। उन्होंने बताया कि श्री माता मनसा देवी मंदिर में सोने के 2 नग व चांदी के 77 नग और काली माता मंदिर कालका में सोने के 2 व चांदी के 39 नग भी चढ़ावे में मिले हैं। उपायुक्त ने बताया कि बुधवार को श्री माता मनसा देवी मंदिर में 50 यूएसए, 125 कनाडा और 55 इंग्लैंड की करेंसी और काली माता मंदिर कालका में 9 कनाडा की करेंसी भी चढ़ावे में मिली है।