{"_id":"6ac9589530813d1a6706e74f","slug":"registration-of-80-beneficiaries-at-the-seva-setu-camp-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-142411-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेवा सेतु शिविर में 80 लाभार्थियों का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेवा सेतु शिविर में 80 लाभार्थियों का पंजीकरण
विज्ञापन
मोरनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को बीडीपीओ कार्यालय मोरनी में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। हालांकि शिविर में स्थानीय लोगों की संख्या बेहद कम रही।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं के तहत मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभ दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर में सेवा सेतु पोर्टल पर 80 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। नगर निगम, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, उद्यान, पशुपालन, रोजगार, बैंक और ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर बीडीपीओ विनय प्रताप, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी और जिला महामंत्री भुवनजीत सिंह सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सेवा सेतु अभियान के तहत पंचकूला जिले के सभी खंडों और शहरी निकाय क्षेत्रों में 13 अक्तूबर तक शिविर लगाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।