फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   National Sports Day in Debels, Anjum Moudgil boosts morale

Panchkula News: डीबेल्स में नेशनल स्पोर्ट्स डे, अंजुम मौदगिल ने बढ़ाया हौसला

Tue, 01 Sep 2026 12:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
National Sports Day in Debels, Anjum Moudgil boosts morale
ओलंपियन और अर्जुन अवॉर्डी निशानेबाज ने विद्यार्थियों से साझा किए अनुभव, निरंतर अभ्यास को बताया सफलता की कुंजी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। दास एंड ब्राउन एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल (डीबेल्स) में शुक्रवार को नेशनल स्पोर्ट्स डे उत्साह के साथ मनाया गया। दास ऑडिटोरियम में आयोजित इंटरैक्टिव सेशन में ओलंपियन, अर्जुन अवॉर्डी और आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता निशानेबाज अंजुम मौदगिल ने विद्यार्थियों से संवाद किया।
अंजुम मौदगिल ने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने खेल करियर, अनुशासन और चुनौतियों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका अंजुम ने अपने अनुभवों के आधार पर जवाब दिया।
विज्ञापन

स्कूल की प्रिंसिपल अंजू मेहता ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, धैर्य, टीमवर्क और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सफल खिलाड़ियों के अनुभवों से सीखने और अपनी प्रतिभा को सही दिशा देने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed