फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shiromani Akali Dal constitutes a 9-member manifesto committee.

Panchkula News: शिरोमणि अकाली दल ने 9 सदस्यीय घोषणा पत्र कमेटी का किया गठन

Mon, 14 Sep 2026 12:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Shiromani Akali Dal constitutes a 9-member manifesto committee.
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 9 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति का गठन किया। इस समिति की अध्यक्षता वरिष्ठ पार्टी नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ करेंगे।
विज्ञापन

दलजीत सिंह चीमा इसके सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे। अन्य सदस्यों में गुलजार सिंह रणीके, हीरा सिंह गाबड़िया, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, बिक्रम सिंह मजीठिया, सिकंदर सिंह मलूका, सोहन सिंह और हरचरण सिंह बैंस शामिल हैं। पार्टी के विभिन्न इकाइयों के प्रधान विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। यह समिति पूरे पंजाब में यात्रा करेगी। इसका उद्देश्य किसानों, श्रमिकों, व्यापारियों, नौजवानों, महिलाओं और कर्मचारियों से बातचीत करना है। इन सभी वर्गों की आकांक्षाओं, चिंताओं और प्राथमिकताओं को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed