फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Congress seeks action against the Finance Minister over the Gulzar Singh case and corners the government on the drug issue.

Panchkula News: पंजाब कांग्रेस ने गुलजार सिंह मामले में वित्त मंत्री पर कार्रवाई, नशे पर सरकार को घेरा

Mon, 14 Sep 2026 12:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Punjab Congress seeks action against the Finance Minister over the Gulzar Singh case and corners the government on the drug issue.
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गुलजार सिंह के मृत्यु पूर्व बयान के आधार पर वित्त मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी नशे के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रही है। वड़िंग ने कहा कि गुलजार सिंह को नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर प्रशासन ने परेशान किया जिससे उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी।
विज्ञापन

वड़िंग ने कहा कि गुलजार सिंह के बयान में वित्त मंत्री का नाम होने के बावजूद कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा है। उन्होंने सत्ताधारी दल पर दलितों पर अत्याचार करने और गंभीर अपराधों में शामिल लोगों को बचाने का आरोप लगाया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन

एआईसीसी एससी विभाग के चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम ने भी आप सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आप 2022 में नशा खत्म करने के वादे के साथ सत्ता में आई थी। गौतम ने सवाल किया कि राजनीतिक संरक्षण के बिना नशा हर गांव और पंजाब की जेलों तक कैसे पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने गुलजार सिंह के परिवार को न्याय दिलाने के लिए राज्य स्तरीय संघर्ष की घोषणा की है। पार्टी 15 सितंबर को एक विशाल रोष मार्च निकालेगी। इसका उद्देश्य नशे के तेजी से फैलते जाल के लिए सरकार की जवाबदेही तय करना है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट राज्य के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed