फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   National Sports Awards to 12 players of Haryana, CM congratulates

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा

Sun, 14 Nov 2021 12:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
National Sports Awards to 12 players of Haryana, CM congratulates
चंडीगढ़। हरियाणा के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में भी दबदबा रहा। ओलंपिक व पैरालंपिक-2020 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2021 से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन

प्रदेश के 12 खिलाड़ियों और 4 प्रशिक्षकों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य लाइफ टाइम अवॉर्ड, द्रोणाचार्य अवॉर्ड और मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नीरज चोपड़ा, मनीष नरवाल, रवि कुमार दहिया व सुमित कुमार देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पाने में सफल रहे हैं। योगेश कथूनिया, सुरेंद्र पालड़, सिंहराज अधाना, सुमित कुमार, दीपक पूनिया, हरविंदर सिंह, मोनिका मलिक और संदीप को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन

राज्य के खेल प्रशिक्षकों सरकार तलवाड़ व असन कुमार को द्रोणाचार्य लाइफ टाइम अवॉर्ड और प्रीतम सिवाच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही हरियाणा के 88 वर्षीय पहलवान सज्जन सिंह को मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है। हरियाणा के मानव रचना शैक्षणिक संस्थान को नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान और पोषण की श्रेणी में राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2021 मिला है। 12 मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड में से 4 अवॉर्ड हरियाणा को मिले हैं। 35 अर्जुन अवॉर्ड में से 8 प्रदेश को मिले हैं। प्रशिक्षकों की अलग-अलग श्रेणी के कुल 15 द्रोणाचार्य अवॉर्ड में से 4 हरियाणा के प्रशिक्षकों ने हासिल किए हैं। दो राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कारों में से एक हरियाणा को मिला है। मुख्यमंत्री ने समस्त हरियाणावासियों की ओर से खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed