फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hotel employee's mobile snatched at knifepoint.

Panchkula News: चाकू की नोक पर होटल कर्मचारी से मोबाइल छीना

Mon, 05 Oct 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Hotel employee's mobile snatched at knifepoint.
पंचकूला। सेक्टर-5 में रविवार दोपहर काम पर जा रहे होटल कर्मचारी को एक्टिवा सवार तीन युवकों ने घेरकर चाकू की नोक पर मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और एक्टिवा से फरार हो गए।
विज्ञापन

मनीमाजरा निवासी सुनील सेक्टर-5 स्थित निजी होटल में ड्यूटी पर जा रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे गीता चौक के पास पीछे से आए तीन युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर मोबाइल छीना। सुनील ने विरोध किया तो उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने पास तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वे चकमा देकर निकल गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed