फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   National Lok Adalat will be held in District Court premises today

जिला न्यायालय परिसर में आज लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Sat, 14 May 2022 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat will be held in District Court premises today
जिला न्यायालय परिसर में आज लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता की देखरेख में शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट तरनजीत कौर, सीनियर डिवीजन सिविल जज हितेश गर्ग, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश विनोद कुमार, पंचकूला ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास पल्लवी ओझा, कालका डिवीजन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास रेखा चौधरी की स्थायी लोक अदालत बेंच गठित की गई है। इस संबंध में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव संप्रीत कौर ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न अदालतों में लंबित मुकदमों आपराधिक एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन से संबंधित विवाद मामले और अन्य सिविल मामले शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपने केस का निपटान लोक अदालत के माध्यम से करवाना चाहता है तो वह संबंधित अदालत में या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed