फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   National Institute of Ayurveda Yoga and Naturopathy to set up at Panchkula

हरियाणा: पंचकूला में आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान की स्थापना का रास्ता साफ, 250 बिस्तरों की होगी व्यवस्था

Fri, 14 Jan 2022 08:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jan 2022 08:40 PM IST
सार

हरियाणा के पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान की स्थापना होगी। संस्थान में 100 आयुर्वेद और 150 प्राकृतिक चिकित्सा के बेड होंगे। यह संस्थान एम्स दिल्ली की तरह केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली संस्था होगी।

विज्ञापन
National Institute of Ayurveda Yoga and Naturopathy to set up at Panchkula
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister

विस्तार

पंचकूला में 270.54 करोड़ रुपये की लागत से 250 बिस्तरों वाले आईपीडी राष्ट्रीय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। 13 जनवरी को जमीन हस्तांतरण संबंधी प्रक्रिया पूर्ण हो गई। हरियाणा ने आयुष मंत्रालय, भारत सरकार को 19.87 एकड़ जमीन लीज पर दे दी है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य व आयुष मंत्री अनिल विज ने बताया कि संस्थान में 100 आयुर्वेद और 150 प्राकृतिक चिकित्सा के बेड होंगे। यूजी, पीजी और पीएचडी की डिग्री के लिए हर वर्ष 500 छात्रों को शिक्षा दी जाएगी। यहां आयुर्वेदिक उपचार, शिक्षा और अनुसंधान पर भी कार्य किया जाएगा। यह आयुर्वेद संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स दिल्ली) के समान पूरी तरह से केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली संस्था होगी। माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, पंचकूला की 19.87 एकड़ भूमि आयुष मंत्रालय को 27 अप्रैल 2017 को पट्टे पर प्रदान की थी लेकिन उस समय कुछ खसरा नंबर रह गए थे। उन्हें 13 जनवरी को हस्तांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान 270.54 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। इसमें अस्पताल और कॉलेज भवन, स्नातक, स्नातकोत्तर और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए छात्रावास, आवासीय भवन होंगे। अतिथि गृह, निदेशक गृह भवन, सभागार और अस्पताल भवन के नीचे वाणिज्यिक परिसर और बेसमेंट रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाप्कोस को इस परियोजना के लिए मैनेजमेंट कंसलटेंट नियुक्त किया गया है। कंपनी के अनुसार परियोजना का कांसेप्ट लेआउट प्लान, मास्टर लेआउट प्लान, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट, अनुमानित लागत की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। परियोजना पर कार्य शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed