फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nandini Biswas won the title of best athlete

Panchkula News: नंदिनी बिस्वास ने जीता सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब

Sat, 11 Nov 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Nandini Biswas won the title of best athlete
पंचकूला। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुक्रवार को गुरुकुल ग्लोबल स्कूल चंडीगढ़ की वार्षिक खेल मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि पंजाब की प्रसिद्ध एथलीट हरमिलन बैंस रही। उन्होंने चीन में आयोजित 2022 एशियाई खेलों में 1500 मीटर स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया था। वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, डंबल, लेजियम और पोम-पोम्स, एरोबिक्स और ताइक्वांडो सहित अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले में पश्चिमी और शास्त्रीय नृत्य प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 200 खिलाड़ियों को पुरस्कार और फीस में छूट दी प्रदान की गई। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार लड़कियों में श्रावस्ती कुंडिल्य (जूनियर वर्ग में आठवीं-सी) और लड़कों में हरकुंवर सिंह (सीनियर वर्ग में बारहवीं-मानविकी) को मिला। सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब लड़कियों में नंदिनी बिस्वास (जूनियर वर्ग में सातवीं-बी) और अमीरा खुल्लर (सीनियर वर्ग में नौवीं-डी) को मिला। लड़कों के बीच दिव्य बूरा (सीनियर वर्ग में ग्यारहवीं-कॉमर्स) ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। खेल में सर्वश्रेष्ठ हाउस का खिताब समृद्धि हाउस और मार्च पास्ट में सर्वश्रेष्ठ हाउस का खिताब प्रतीति हाउस को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed