{"_id":"6ac163bb029ab7e3630b32a9","slug":"bike-rider-injured-after-collision-with-unknown-vehicle-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-142174-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
विज्ञापन
बरवाला। डेराबस्सी मार्ग पर एकेआर मैरिज पैलेस के पास शनिवार सुबह अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में भगवानपुर निवासी गुरविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला रेफर कर दिया गया।
गुरविंदर सुबह करीब छह बजे मोटरसाइकिल से डेराबस्सी ड्यूटी पर जा रहे थे। एकेआर मैरिज पैलेस के पास पीछे से आए वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क किनारे गड्ढों में जा गिरे। उनके सिर और मुंह पर चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार उनकी हालत स्थिर है।
वहीं, बरवाला-मौली मार्ग पर उपतहसील कार्यालय के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक गंभीर हालत में मिला। पुलिस ने उसे सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया, जहां से सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया। चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह ने बताया कि घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।