फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Coaching positions ranging from athletics to football are vacant; how can we soar in sports relying solely on a female Taekwondo coach?

Panchkula News: एथलेटिक्स से फुटबॉल तक प्रशिक्षकों के पद खाली, सिर्फ ताइक्वांडो की महिला कोच के भरोसे कैसे भरेंगे खेलों में उड़ान

Sun, 04 Oct 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Coaching positions ranging from athletics to football are vacant; how can we soar in sports relying solely on a female Taekwondo coach?
कालका। एक तरफ भारतीय खिलाड़ी एशियाई खेलों में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कालका कॉलेज के खेल स्टेडियम में कोचों की कमी के चलते स्थानीय खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। लंबे समय से पर्याप्त प्रशिक्षक नहीं होने से खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में यहां केवल ताइक्वांडो की महिला कोच तैनात हैं। अन्य खेलों के लिए कोई कोच उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

करीब 3.80 करोड़ रुपये की लागत से बने स्टेडियम में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबॉल, वॉलीबाल और लॉन टेनिस के कोच नहीं हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से खेल विभाग को प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए कई बार आग्रह किया जा चुका है, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं हुई।
विज्ञापन

ट्रांसफर के बाद दोबारा नहीं हुई नियुक्ति......
एक समय स्टेडियम में वॉलीबाल, लॉन टेनिस और बास्केटबॉल के कोच तैनात थे। तबादले के बाद उनके स्थान पर नए प्रशिक्षक नहीं लगाए गए। इससे धीरे-धीरे कोचों की संख्या कम होती गई और अब केवल ताइक्वांडो की महिला कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम की कई लाइटें पड़ी हैं बंद, घास भी बनी परेशानी
स्टेडियम की कई लाइटें खराब होने से देर शाम अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को दिक्कत होती है। परिसर में कई जगह बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां उगी हैं। घनी घास के कारण खिलाड़ियों में सांप निकलने का डर भी बना रहता है। खिलाड़ियों ने लाइटें ठीक कराने और परिसर की सफाई कराने की मांग की है।
2020 में हुआ था स्टेडियम का उद्घाटन
स्टेडियम का उद्घाटन 27 अक्तूबर 2020 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था। इसका निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने करवाया था।
क्या कहते हैं अधिकारी
खेल विभाग के पास वर्तमान में वॉलीबाल और लॉन टेनिस के केवल एक-एक कोच हैं, जो जिला मुख्यालय स्तर पर कार्यरत हैं। विभाग में नए कोचों की भर्ती होने पर कालका में भी नियुक्ति की जाएगी। कॉलेज प्रशासन सरकार की खेल नर्सरी योजना के तहत दो नर्सरियों के लिए आवेदन कर सकता है।-राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी।

स्टेडियम में उगी घास और झाड़ियों की सफाई का काम पहले ही शुरू कराया गया था और काफी सफाई हो चुकी थी। बारिश के कारण काम रोकना पड़ा। खराब लाइटों का मामला भी संज्ञान में है और इन्हें जल्द ठीक कराया जाएगा।- डा. सीमा सिंह, प्राचार्या, राजकीय महाविद्यालय कालका।
जल्द यहां कोचों की तैनाती होनी चाहिए, ताकि क्षेत्र के बच्चे खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।-सतिंदर सिंह रावत, कालका निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed