फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula-Ludhiana match cancelled due to dispute; Moga, Panipat, Gurugram, and Kurukshetra won.

Panchkula News: विवाद पर पंचकूला-लुधियाना का मुकाबला रद्द, मोगा-पानीपत-गुरुग्राम-कुरुक्षेत्र जीते

Sun, 04 Oct 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Panchkula-Ludhiana match cancelled due to dispute; Moga, Panipat, Gurugram, and Kurukshetra won.
पंचकूला। ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-3 में सुदेश भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित नमो क्रिकेट लीग में शनिवार को सुपर नॉकआउट चरण के दौरान खिलाड़ियों के बदलाव को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

लुधियाना और पंचकूला के बीच मुकाबला पूरा होने के बाद लुधियाना ने जीत दर्ज की। इसके बाद पंचकूला की टीम ने लुधियाना की ओर से कई खिलाड़ियों को बदलकर नए खिलाड़ियों को शामिल करने पर आपत्ति जताई। आयोजक एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने दोनों टीमों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पंचकूला की टीम अपनी आपत्ति पर कायम रही। इसके बाद शनिवार का मुकाबला रद्द कर दिया गया। अब दोनों टीमों के बीच मैच रविवार को दोबारा होगा।
विज्ञापन

तरुण भंडारी ने कहा कि किसी भी तरह की आपत्ति मैच शुरू होने से पहले दर्ज करानी होगी। मैच समाप्त होने के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
अन्य मुकाबलों में मोगा मावेरिक्स ने समालखा सुपरस्टार्स को तीन विकेट से हराया। समालखा 58 रन पर ऑलआउट हुई। मोगा ने चार ओवर में 61 रन बनाए। हरदीप सिंह ने 34 रन बनाए और आकाश दीप सिंह ने चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। पानीपत ने जींद को 12 रन से हराया। पानीपत ने 98 रन बनाए, जबकि जींद 86 रन ही बना सकी। अकाश राजपूत ने 43 रन बनाए। करण शर्मा ने तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम ने सोनीपत को 33 रन से हराया। गुरुग्राम ने 130 रन बनाए। सोनीपत 97 रन ही बना सकी। मुकुल मोगली ने 39 रन बनाए। भूरा भामला गुर्जर ने तीन विकेट लिए।कुरुक्षेत्र ने नोएडा को पांच विकेट से हराया। नोएडा ने 86 रन बनाए। कुरुक्षेत्र ने नौ ओवर में 87 रन बनाकर जीत हासिल की। दीपांशु बहुगुणा ने 27 रन बनाए। शनिवार तक 23 मुकाबले पूरे हो चुके थे। रविवार को रद्द मैच होने के बाद 24 मुकाबले पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed