{"_id":"64c42267330f0790060cc468","slug":"nagar-parishad-kalka-started-fogging-to-prevent-mosquitoes-pkl-office-news-c-87-1-spkl1017-2732-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नगर परिषद कालका ने मच्छरों की रोकथाम के लिए शुरू की फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नगर परिषद कालका ने मच्छरों की रोकथाम के लिए शुरू की फॉगिंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को फॉगिंग शुरू करवा दी गई है। परिषद के अधिकारियों का दावा है कि अब समय-समय पर फाॅगिंग कार्य सुचारू रहेगा। इस दौरान बंसत विहार में जहां एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई थी, उक्त एरिया और आसपास के घरों में फाॅगिंग करवाई गई। वहीं, फागिंग होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि अमर उजाला की ओर से शहर में फाॅगिंग न होने के मुद्दे को लगातार प्रकाशित किया जा रहा था। इसके बाद अब नगर परिषद प्रशासन ने फाॅगिंग का काम शुरू करवा दिया है। स्थानीय लोगों ने फॉगिंग के मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर उठाने पर अमर उजाला का आभार प्रकट किया है।
बता दें कि बुधवार को बसंत विहार में रहने वाले एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा वहा सोर्स रिडक्शन एक्टिव तो करवा दी गई, लेकिन वहां पर फॉगिंग नहीं हुई थी। इसके चलते उक्त एरिया सहित साथ लगते घरों के लोग भी सहमे हुए थे। लोगों ने जल्द फाॅगिंग करवाने की मांग की थी। अब शुक्रवार को उक्त एरिया में फाॅगिंग करवा दी गई है। जानकारी देते हुए नप कार्यकारी अधिकारी रविन्द्र सिंह और सीएसआई मदन ने बताया कि शुक्रवार को बंसत विहार में जहां डेंगू का मामला आया था, उक्त घर और आसपास के एरिया में फाॅगिंग करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि आगे भी फाॅगिंग का कार्य इसी प्रकार सुचारू रहेगा।
डेंगू पीड़ित व्यक्ति की हालात सामान्य
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को बसंत विहार का दौरा किया और जिस घर के व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई थी उक्त घर में भी निरीक्षण करने पहुंचे। स्वास्थ्य निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि जिस व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई थी, अब उसकी हालत सामान्य है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह घर लौट आया है और उसके साथ उनकी बातचीत भी हुई है । उसने बताया कि बंसत विहार में उसकी ससुराल है और वह उत्तराखंड में रूड़की का रहने वाला है और आजकल दिल्ली में काम कर रहा है।