{"_id":"63ce620928961b0850657235","slug":"na-panchkula-news-c-1-1-70330-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जमीन पर अवैध कब्जे के लिए फौजी की मां से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जमीन पर अवैध कब्जे के लिए फौजी की मां से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से बदमाशों द्वारा सेना के जवान की मां के साथ मारपीट व प्लॉट की दीवार तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव ढाणी कुंभावास निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय सेना में जवान हैं। गांव में ही करीब 25-26 साल पहले उनके पिताजी ने एक कनाल 15 मरला का एक प्लॉट खरीदा था, जिसके सभी वैध दस्तावेज भी उनके पास हैं। इस बीच बीते 1 अक्तूबर को उनके पड़ोसी घासीराम, मनोज, सिल्लू, नरेंद्र, हेमंत, मोनू, कृष्ण व इनके द्वारा बुलाए गए बदमाश उनके घर आ धमके।
-- -- --
पुलिस के आने पर हुए फरार :
आरोपी घर में आकर दीवार तोड़ने की धमकी देने लगे। घर पर इतनी बड़ी संख्या में आरोपियों को देखकर मनोज घबरा गए और उन्होंने पीसीआर को कॉल कर पुलिस बुला ली। थोड़ी देर बाद पुलिस को आता देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए लेकिन पुलिस के जाते ही आरोपी फिर से आ गए। आरोपियों ने पीड़ित परिवार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान मनोज की बुजुर्ग मां सावित्री देवी घायल हो गईं। इतना ही नहीं आरोपियों ने 131 फुट की दीवार को भी तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।