फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Must paste out of rate list outside shops,

अब अधिक दाम पर सामान बेचने वालों की खैर नहीं, दुकान के बाहर चस्पा करनी होगी रेट लिस्ट

Sun, 05 Apr 2020 11:04 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 05 Apr 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Must paste out of rate list outside shops,
सांकेतिक तस्वीर।

हरियाणा में दुकानदारों और फेरी वालों ने निर्धारित रेट से ज्यादा दाम पर सब्जियां, फल या अन्य सामान बेचा तो उनकी खैर नहीं है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए सरकार ने मन बना लिया है। साथ ही दुकानदारों और फेरी वालों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी दुकानों के बाहर रेट लिस्ट चस्पा करें। फेरी वाले भी अपनी रेहड़ी पर रेट लिस्ट लटकाएंगे।

विज्ञापन


सरकार के पास निर्धारित रेट से अधिक कीमत वसूले जाने की लगातार शिकायतें मिलने के बाद यह निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने सभी उपायुक्तों को इसका पालन सुनिश्चित करवाने को कहा है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि सब्जियों के रेट कैप करने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं और सभी उपायुक्त यह सुनिश्चित करें कि दुकानें और रेहड़ी वाले सब्जियों को तय रेट से अधिक न बेचें। उन्होंने कहा कि तय कीमतों को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जाए ताकि लोग को कीमतों के बारे में पता लग सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि कीमतों की सूची दुकानों के बाहर और फेरीवालों की गाड़ियों पर चिपकाई जाए। मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि मूंग दाल और सरसों के तेल की दर भी तय की जाए। इसके अलावा, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि राजमार्गों पर स्थित पेट्रोल पंप भी खुले रहें।

मेवाती अस्पताल कोविड-19 अस्पताल घोषित
हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए अपने प्रयासों को और तेज करते हुए नलहड़ के शहीद हसन खान मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज को विशेष रूप से कोविड-19 अस्पताल के रूप में घोषित किया है। इस अस्पताल में 600 बेड हैं और सभी प्रकार के चिकित्सा उपकरण की पूर्ण उपलब्धता और आपूर्ति है।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेजों को विशेष रूप से कोविड अस्पतालों में परिवर्तित करने के लिए संभावनाएं तलाशी जाएं और प्रत्येक जिले में निजी लैब की भी पहचान की जाए ताकि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के बाद इन लैबों को कोविड-19 के सैंपल की जांच के लिए नामित किया जा सके। इसके साथ ही, हर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में रैपिड टेस्टिंग किट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

पैक दूध की सप्लाई पर जोर दिया जाए
मुख्य सचिव ने कहा कि जिन जिलों में जहां-जहां कोरोना के पॉजिटिव मामले पाए गए हैं, उन इलाकों में दूध की आपूर्ति करने वाले दूधवालों की संख्या को कम किया जाए और इसके स्थान पर पैक्ड दूध की आपूर्ति बढ़ाने पर अधिक ध्यान दिया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आवश्यक वस्तु की तय दर से अधिक कीमत न वसूली जाए। इस पर कड़ी निगरानी रखी जाए। पुरानी धर्मशालाओं में रहने वाले साधुओं की उचित निगरानी की जानी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इन साधुओं की थर्मल स्कैनिंग की जाए और सामाजिक दूरी का पालन करवाना सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed