{"_id":"60de25ef8ebc3e30de19901a","slug":"municipal-employees-call-off-strike-in-punjab-bureau-news-pkl4186580175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में म्युनिसिपल कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में म्युनिसिपल कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा के दखल के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने वीरवार को हड़ताल खत्म कर दी। म्युनिसिपल कर्मचारियों की सभी शिकायतों और 16 मांगों पर स्थानीय निकाय मंत्री की अध्यक्षता में सेक्टर-35 में हुई मीटिंग में विचार किया गया।
मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मोहिंद्रा ने कहा कि सफाई सेवकों और सीवरमैनों की नौकरियों को नियमित करने का फैसला कैबिनेट मीटिंग में पहले ही लिया जा चुका है। सभी शहरी स्थानीय निकायों को इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं और यह प्रक्रिया अधिक से अधिक एक महीने में पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां तक अन्य म्युनिसिपल कर्मचारियों का संबंध है, स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से इस मामले पर पूरी हमदर्दी के साथ विचार किया जा रहा है और अगले दो महीनों में इसका भी हल निकाल लिया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान म्युनिसिपल कर्मचारियों ने फ्रंट लाईन वर्करों के तौर पर पूरी लगन के साथ काम किया है, जो सराहनीय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्धारित समय के अंदर-अंदर म्युनिसिपल कर्मचारियों की मांगों पर फैसला ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
सफाई सेवकों को 500 रुपये का विशेष भत्ता/तेल भत्ता मंजूर
समान कार्य समान वेतन के मुद्दे पर ब्रह्म मोहिंद्रा ने कहा कि इस संबंधी सभी यूएलबी को हिदायतें जारी कर दी गई हैं और सफाई सेवकों को 500 रुपये का विशेष भत्ता/तेल भत्ता मंजूर किया गया है। यूनियन की तरफ से मीटिंग में डेवलपमेंट टैक्स (200 रुपये) से छूट देने की मांग उठाई गई, जिस पर मोहिंद्रा ने कहा कि विभाग इस मांग के साथ सहमत है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने बाद इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।