{"_id":"66b563bd099f01e2550395f6","slug":"municipal-corporation-will-give-land-in-education-city-chandimandir-on-collector-rate-or-share-pkl-office-news-c-290-1-pkl1067-9745-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एजुकेशन सिटी चंडीमंदिर में कलेक्टर रेट या हिस्सेदारी पर जमीन देगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एजुकेशन सिटी चंडीमंदिर में कलेक्टर रेट या हिस्सेदारी पर जमीन देगा नगर निगम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला की साधारण बैठक 21 अगस्त को बुलाई गई है। इस बैठक में विभिन्न एजेंडे प्रस्तुत किए जाएंगे। इस बैठक की अध्यक्षता पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल करेंगे। इस बैठक में पंचकूला शहर के गांव अभयपुर, बुढनपुर, रैला, रैली, हरिपुर में सीवरेज की लाइनें नगर निगम द्वारा डालने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इन सभी जगह पर इस समय हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा लाइन डलवानी थी, साथ ही गांव में भी सीवरेज लाइन नगर निगम द्वारा अपने खर्चे पर डालने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।
नगर निगम के सभी पार्षदों को दो लाख रुपये तक का काम कोटेशन पर करवाने की पावर देने का भी प्रस्ताव रखा जाएगा। चंडीमंदिर में 200 एकड़ जमीन पहाड़ी की तरफ है, जिस पर एजुकेशन सिटी एवं अन्य प्रोजेक्ट आने हैं। सरकार के निर्देश अनुसार पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण को यह जमीन ट्रांसफर करनी है, इसलिए इस बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा कि या तो प्राधिकरण से कलेक्टर रेट पर जमीन की राशि ली जाए या जो भी प्रोजेक्ट वहां बनाए जाएंगे, उसमें नगर निगम पंचकूला का हिस्सा रखा जाए।
पंचकूला नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी आशियाना कांप्लेक्स सेक्टर 26, 28 और 20 और गांव अभयपुर के बारे में शहरी निकाय मंत्री द्वारा बताया गया कि सभी सड़कें, शौचालय, पार्क, बाउंड्री वाल की रिपेयर नगर निगम द्वारा करवाई जाए, अगर कोई फ्लैट में काम करना है, तो वह हरियाणा सारी विकास प्राधिकरण द्वारा करवाया जाएगा, इसलिए तुरंत टेंडर लगाया जाए। शहर के अंदर बी और सी सड़कों पर सफाई के लिए छोटी रोड स्वीपिंग मशीन, शहर में बड़ी स्ट्राॅम वाटर सीवरेज लाइन साफ करने के लिए क्लीनिंग मशीन खरीदने, शहर की सभी बी और सी रोड की लंबि बी और सी सड़कों कर बिटूमिन काम करवाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम की पिछली बैठक में प्रस्ताव पास किया था कि वीटा बूथ मालिकों से 5000 रुपये, किराया लिया जाए, लेकिन अब इसे भी घटाकर 2500 रुपये करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार शहर के सभी रोड, नाले, पार्क में वाटर सप्लाई, सीवरेज पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण द्वारा किए जाएंगे, जबकि इंडस्ट्रियल एरिया एचएसआईआईडीसी द्वारा मेंटेन किया जाएगा। नगर निगम के जो टेंडर लगे हैं, चाहे वह स्ट्रीट लाइट या सीसीटीवी के हैं, वह पूरे करने तक कोई भी नया टेंडर नहीं लगाया जाएगा।