फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Molestation of woman: ACP will investigate against head constable, constable in Hotel Indian Palace is accused of molesting Shimla woman

महिला से छेड़छाड़ : हेड कांस्टेबल के खिलाफ एसीपी करेंगे जांच, होटल इंडियन पैलेस में कांस्टेबल पर शिमला की महिला से छेड़छाड़ का है आरोप

Tue, 22 Jun 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Molestation of woman: ACP will investigate against head constable, constable in Hotel Indian Palace is accused of molesting Shimla woman
पंचकूला। सेक्टर-21 होटल इंडियन पैलेस में महिला से छेड़छाड़ मामले में हेड कांस्टेबल विक्रमजीत की जांच अब एसीपी उमेद सिंह को दी गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, अगर हेड कांस्टेबल जांच में आरोपी पाया गया तो उन पर विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। हालांकि 24 घंटे बीतने के बाद अभी तक हेड कांस्टेबल विक्रमजीत को मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामले की जांच की जा रही है। पंचकूला डीसीपी मोहित हांडा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-21 होटल इंडियन पैलेस में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिमला निवासी महिला ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में आरोपी हेड कांस्टेबल विक्रमजीत ने उनसे छेड़छाड़ कर मारपीट की। इसकी सूचना होटल के मैनेजर कर्ण ने पुलिस को दी थी। सूचना देने के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले हेड कांस्टेबल विक्रमजीत मौके से भाग गया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। महिला ने बताया कि वह पंचकूला में अपने निजी काम से आई थी।
विज्ञापन

महिला के साथ उसकी भाभी और दो बच्चे डिनर करके सेक्टर-21 होटल इंडियन पैलेस के पार्क में घूमने गए तो वहां पर बिना वर्दी में पुलिसकर्मी विक्रमजीत मौजूद थे। उन्होंने महिला और उनकी भाभी को गंदे इशारे कर छेड़छाड़ की थी। केस दर्ज करने के बाद अदालत में महिला के 164 के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed