फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mixed doubles match on the third day of All India Badminton Tournament

Panchkula News: ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे दिन हुए मिक्स डबल्स मुकाबले

Wed, 14 Jun 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Mixed doubles match on the third day of All India Badminton Tournament
- पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में दमखम दिखा रहे देशभर से पहुंचे सब जूनियर रैंकिंग के खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में योनेक्स-सनराइज सेकेंड अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के तीसरे दिन मंगलवार को 15 और 17 वर्ष आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों और मिक्स डबल्स के रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने जीत हासिल करने के लिए जमकर दमखम दिखाते हुए पसीना बहाया।
इस दौरान लड़कों के 17 वर्ष आयुवर्ग के सिंगल्स में राजस्थान के सचिन झांझड़िया ने आंध्र प्रदेश के उदय साइकरण दुवी को मात दी। महाराष्ट्र के यश गौरव सिन्हा ने दिल्ली के जीवांश पाराशर को और एमके अंगल ने महाराष्ट्र के अवधूत कदम को हराया। पंजाब के नीरज गर्ग ने अरुणाचल प्रदेश के शेम्यूअल तमांग को और हरियाणा के वेदांत पाहवा ने असम के सुमित सिन्हा को हराया। इसी आयुवर्ग के लड़कियों के मुकाबले में तेलंगाना की सृष्टि सिंह ने असम की सूची समिता चक्रवर्ती को हराया। तमिलनाडु की रैम्या प्रवीन ने हरियाणा की सुनैना मलिक को पछाड़ा। इसके बाद हुए मुकाबले में महाराष्ट्र की शौर्या मड़ावी ने गुजरात की तनिष्का नैय्यर को और पश्चिम बंगाल की संप्रीतिपाल ने हरियाणा के जोयल राणा को हराया।
विज्ञापन

इसी आयुवर्ग के मिक्स डबल्स में हरियाणा के स्पर्श सूद और महाराष्ट्र की रिद्धिमा सहरातवत ने केरला के अश्विन और श्रद्धा पी को हराया। महाराष्ट्र के अथर्व राणे और मायरा ने गुजरात के रुद्र चौहान और जाहन्वीबा को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed