{"_id":"6568ec7f7b380725bb0fe0c9","slug":"mischievous-elements-wave-swords-openly-police-does-not-catch-them-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-5149-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शरारती तत्व खुलेआम लहराते हैं तलवारें, पुलिस नहीं पकड़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शरारती तत्व खुलेआम लहराते हैं तलवारें, पुलिस नहीं पकड़ती
विज्ञापन
पंचकूला। वार्ड नंबर-7 के गांव बुढनपुर, इंदिरा काॅलोनी, राजीव काॅलोनी में खुलेआम शरारती तत्व तलवार और डंडा लेकर लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करते हैं। इसकी शिकायत वार्ड की पार्षद उषा रानी ने पंचकूला पुलिस उपायुक्त से की है। उषा रानी ने बताया कि 28 नवंबर को इंदिरा काॅलोनी में तेजधार हथियार सहित 8-10 लड़के रात करीब 8 से 9 बजे के बीच आए। सभी लड़कों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। इस संबंध में लोकल पुलिस को मौखिक रूप से अवगत कराया लेकिन पुलिस चौकी में तैनात मुलाजिमों ने कहा कि जब लड़के हथियारों के साथ आते हैं तो डायल 112 पर कॉल कर पुलिस मामले की सूचना दें। इतना ही नहीं पुलिस गश्त भी वार्ड के अंदर पुलिस नहीं करती। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अपराधियों को समय पर गिरफ्तार नहीं किया जाता।
नशा-सट्टा और जुआ का कारोबार भी खुलेआम
पार्षद उषा रानी ने बताया कि वार्ड-7 में जुआ, सट्टे का कारोबार भी चल रहा है। जब भी मामले की सूचना पुलिस को दी जाती है। पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं करती। इसके चलते काॅलोनी वासियों को रात के समय घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है। पार्षद पुलिस उपायुक्त से वार्ड में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ साथ पुलिस चौकी पुलिस मुलाजिमों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
फोटो के साथ खबर
वार्ड नंबर-7 की पार्षद उषा रानी ने अपने वार्ड में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए