{"_id":"60ce4e698ebc3ebd9e334e8a","slug":"milkha-singh-passes-away-panchkula-news-pkl4172738143","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने एक सितारा खो दिया, फ्लाइंग सिख हमेशा भारतवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत ने एक सितारा खो दिया, फ्लाइंग सिख हमेशा भारतवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे : मनोहर लाल
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल चंडीगढ़ में श्री मिल्खा सिंह के निवास पर ‘फ्लाइंग सिख’ श्र?
- फोटो : ?
चंडीगढ़। देश के महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, गृहमंत्री अनिल विज, स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता और राज्य मंत्री संदीप सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने एक सितारा खो दिया है। वे हर भारतीय को देश के लिए चमकने को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। ‘फ्लाइंग सिख’ हमेशा भारतवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ‘उड़न सिख’ मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने मिल्खा सिंह को खेल की दुनिया का महानायक बताते हुए कहा कि स्वर्गीय सिंह सदियों तक खिलाड़ियों के प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। मिल्खा सिंह का कठिन परिश्रम देश की युवा पीढ़ी को जुझारू और लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमेशा उत्साहित व प्रेरित करता रहेगा। उनके निधन से खेल की दुनिया को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति नहीं हो सकती। ऐसे में देश का हर युवा व खिलाड़ी मिट्टी को छू कर उनको नमन करता है। उन्होंने महान धावक मिल्खा सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
गृह मंत्री अनिल विज ने जाने-माने धावक मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि खेल जगत के लाइट हाउस फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह नहीं रहे। देश को अभूतपूर्व क्षति हुई है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं’। खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने फ्लाइंग सिख स. मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में देश का नाम रोशन करने वाले फ्लाइंग सिख स. मिल्खा सिंह का जाना खेल जगत और समूचे राष्ट्र के लिए भारी क्षति है। आज खेल जगत और उनके चाहने वाले करोड़ों लोगों में मायूसी है। युवाओं को प्रेरणा देने वाली एक महान हस्ती को हमने खो दिया। सरदार मिल्खा सिंह का नाम आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने सरदार मिल्खा सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास दें।