{"_id":"6a247f252413bcfabb0df0d8","slug":"mayor-inspects-under-construction-municipal-corporation-building-issues-instructions-for-early-completion-panchkula-news-c-87-1-pan1001-137257-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महापौर ने निर्माणाधीन नगर निगम भवन का किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महापौर ने निर्माणाधीन नगर निगम भवन का किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने पर जोर, कहा- नई बिल्डिंग से नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। महापौर श्याम लाल बंसल ने सेक्टर-3 स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द शुरू कर निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई कार्यालय बिल्डिंग बनने से नागरिकों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त विनय कुमार, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर विजय गोयल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
सुपरिटेंडिंग इंजीनियर विजय गोयल ने बताया कि पूर्व ठेकेदार द्वारा कार्य बीच में छोड़ने और कुछ तकनीकी कारणों के चलते भवन निर्माण लंबे समय से लंबित है। अब नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है और संबंधित डीएनआईटी के तहत कार्य आवंटित किया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार के साथ नेगोशिएशन की प्रक्रिया भी की जाएगी।
विज्ञापन
महापौर श्याम लाल बंसल ने कहा कि नगर निगम का कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होने से लोगों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे प्रशासनिक कार्यों में भी तेजी आएगी और नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
उन्होंने अधिकारियों को शहर की अन्य लंबित विकास परियोजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।