{"_id":"656f812ab2b39025310a7b47","slug":"mayor-found-17-officers-and-employees-absent-two-suspended-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-5241-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मेयर को 17 अधिकारी और कर्मचारी मिले गैर हाजिर, दो निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मेयर को 17 अधिकारी और कर्मचारी मिले गैर हाजिर, दो निलंबित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मेयर ने एक माह में दूसरी बार मंगलवार को नगर निगम सेक्टर-14 कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जांच में 92 में से 17 अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। मेयर कुलभूषण गोयल ने सहायक अजय और ड्राइवर मनदीप को निलंबित करने के लिए डीसी को पत्र लिखा है। इसके अलावा अन्य को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इतना ही नहीं कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने तो शनिवार की छुट्टी पहले से ही रजिस्टर में भर रखी थी, जबकि आयुक्त के निर्देश हैं कि शनिवार को कार्यालय लगेगा। महापौर के साथ उपनिगम आयुक्त अपूर्व चौधरी ने कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर जांचा। जो कर्मचारी सीट पर नहीं थे, उनकी उपस्थिति पर मार्क किया गया है।
मेयर कुलभूषण गोयल ने सेक्टर-14 निगम कार्यालय में 10 से अधिक शाखाओं का निरीक्षण किया। यहां 92 नियमित और हरियाणा रोजगार कौशल निगम के कर्मचारी और अधिकारी तैनात हैं। औचक निरीक्षण में स्थापना शाखा, ऑडिट ब्रांच, अकाउंट्स ब्रांच, सफाई शाखा ब्रांच में जांच की। यहां 17 अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। यहां नगर निगम आयुक्त, संयुक्त आयुक्त सहित अन्य प्रमुख अधिकारी बैठते हैं। यहां से एक साथ 17 लोगों के गायब रहने पर महापौर ने नाराजगी जताकर कहा कि यह बर्दाश्त योग्य नहीं है। मेयर ने जांच में पाया कि कई शाखाओं में काफी अधिक कर्मचारी हैं, जिनका वहां कोई कार्य नहीं है। ऐसे कर्मचारियों को महापौर ने अतिक्रमण हटाओ दस्ते और सफाई ब्रांच में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी कुलभूषण गोयल ने सेक्टर-4 निगम कार्यालय में छापा मारकर दो को निलंबित किया था। इसमें 15 को नोटिस जारी किया था। औचक निरीक्षण में मंगलवार को उपनिगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, पार्षद सुरेश कुमार वर्मा, जय कौशिक, सुनीत सिंगला भी थे।
शिकायत मिलने पर अधिकारियों संग पहुंचे मेयर
सेक्टर-14 कार्यालय के अधिकतर ब्रांच में लोगों का आवागमन रहता है। लोग अपनी शिकायतें और कामों को लेकर आते हैं। महापौर ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कर्मचारी सीटों पर नहीं बैठे होते। दोपहर बाद ज्यादातर कर्मचारी 5 बजे से पहले ही गायब हो जाते हैं। शिकायतों की सत्यता जानने के लिए उन्होंने एक बार फिर उपनिगम आयुक्त के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की और देखा कि कई सीटों से कर्मचारी गायब थे। कुलभूषण गोयल ने बताया कि नगर निगम के पास 540 कर्मचारी हैं। हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत रखा गया है। इन कर्मचारियों को हर माह एक करोड़ 40 लाख रुपये वेतन दिया जाता है। इसके अलावा 645 कर्मचारी पालिका रोल पर हैं और लगभग 45 नियमित कर्मचारी हैं। एक माह पूर्व महापौर ने दो को निलंबित करने के निर्देश दे दिए थे। इसके अलावा 15 को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।