फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Masked man attacks woman, runs away when she raises noise

Panchkula News: नकाबपोश व्यक्ति ने महिला पर किया हमला, शोर मचाने पर भागा

Sun, 21 Jul 2024 05:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Masked man attacks woman, runs away when she raises noise
पिंजौर। डीएलएफ वैली पिंजौर में नकाबपोश व्यक्ति ने एक घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया। महिला जब अपने बचाव में चिल्लाई तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन

डीएलएफ वैली की रहने वाली महिला ममीता ने बताया कि बीते शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे एक नकाबपोश व्यक्ति ने घर की डोर बैल बजाई। जब उसने दरवाजे में बने होल से उसे देखने की कोशिश की तो वह पूरी तरह से नहीं दिखा। इस पर उसने दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन

जैसे ही उसने घर का दरवाजा खोला तो वह नकाबपोश व्यक्ति उसे धक्का मारते हुए घर के भीतर घुस आया। उस व्यक्ति ने एक हाथ में रुमाल और दूसरे हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू पकड़ रखा था। आरोपी व्यक्ति ने उसे धक्का मारा तो वह फर्श पर गिर गई। इसके बाद उसने उसे रुमाल सुंघाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी हमलावर के दोनों हाथ पकड़ लिए और जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर नकाबपोश व्यक्ति मौके से भाग गया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed