फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Markets are bustling due to Raksha Bandhan, traffic jams are seen at many places in the city

Panchkula News: रक्षा बंधन के चलते मार्केट गुलजार, शहर में जगह-जगह लगा जाम

Sat, 09 Aug 2025 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Markets are bustling due to Raksha Bandhan, traffic jams are seen at many places in the city
पंचकूला। शहर में शुक्रवार को ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। रेलवे स्टेशन रोड, सेक्टर-7 सहित कई प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों की लंबी कतारों के बीच घंटों फंसे रहने की वजह से कई लोगों की ट्रेन छूट गई। रेलवे स्टेशन रोड, सेक्टर-15 चौक, बस अड्डा मार्ग, सेक्टर-8 और 9 कि डिवाइडिंग रोड पर भी ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन

दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी के बाद सेक्टर-7/8 और 11/15 चौक पर लोग जाम से जूझते नजर आए। वहीं, शाम पांच बजे ऑफिस की छुट्टी होते ही सेक्टर-8 और 5 की डिवाइडिंग रोड व सेक्टर-7 की मार्केट में जाम लग गया था। त्योहार के चलते देर शाम तक लोग जाम की समस्या से जूझते रहे, क्योंकि यहां की ट्रैफिक लाइट पॉइंट की टाइमिंग 30 सेकेंड से भी कम है। जाम से मार्केट में खरीदारी के लिए पहुंचे लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन

ट्रैफिक लाइट पॉइंटों पर ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिम नहीं आए नजर
शुक्रवार को जाम मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन रोड, सेक्टर 15 चौक लोगों को जाम के चलते परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम के वक्त मार्केटों के पास ट्रैफिक लाइट पॉइंटों पर ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिम नजर नहीं आए। जिसके चलते लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। सबसे बुरा हाल सेक्टर-9, 7, 20 11 का रहा। उधर शाम के वक्त सेक्टर-21 महेशपुर में मिठाई दुकानों पर जाने के वाले लोगों ने हाईवे पर अपने वाहन खड़े कर दिए थे, जिसके चलते यहां जाम की स्थित बनी रही। प्रशासन की ओर शहर में ट्रैफिक सुधार के दावे लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed