{"_id":"654fdb2825310ffc910c6af9","slug":"market-filled-with-customers-before-diwali-huge-shopping-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-4822-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दिवाली से पहले ग्राहकों से अटे बाजार, जमकर की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दिवाली से पहले ग्राहकों से अटे बाजार, जमकर की खरीदारी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। दिवाली का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धनतेरस के बाद शनिवार को लोगों ने पूरे दिन जमकर खरीदारी की। लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, दीये, मोमबत्ती, मिठाई, ड्राइ फ्रूट, पटाखे समेत अन्य चीजों को खरीदने के लिए बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।
मार्केट में ईको-फ्रेंडली प्रतिमा की रही डिमांड
छोटी दिवाली पर ईको-फ्रेंडली लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा की लोगों के बीच खूब मांग रही। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में कोलकाता और गुजरात के तमाम शहरों से बनी मूर्ति लोगों की पहली पसंद रहीं। प्रतिमाओं पर प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किए जाने से इसकी फिनिशिंग अच्छी रहती है।
शहर के सेक्टरों की मार्केट में लगी दुकानों पर 50 रुपये से लेकर पांच हजार तक मूर्तियां लोगों ने खरीदी। डिजाइनर वस्त्रों के सजने से मां लक्ष्मी, गणेश भगवान की मूर्तियां भी लोगों ने पसंद की। आसन को सजाने के लिए गोटे, झालर, बनावटी फूल और पत्तियों की लड़ी भी लोगों ने खरीदी। लाई, लावा, चीनी से बने खिलौनों की भी लोगों ने भी खूब खरीदारी हुई। वहीं घर को सजानें के लिए लोगों ने फूलों की खरीदारी खूब की। सेक्टर -7 में फुल विक्रेता गोविंद सिंह ने बताया कि लोगों ने गेंदे और गुलाब के फुल की जमकर खरीदारी की है। रंग-बिरंगी झालरों की थोक और फुटकर दुकानों में भीड़ लगी रही। घूमने वाले दीपमाला, दीये, कलश, रिमोट से चलने वालीं झालरों के अलावा अन्य स्वदेशी झालरों की जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन
मिठाई संग ड्राई फ्रूट की जमकर हुई खरीदारी
छोटी दिवाली के मौके पर मिठाई संग ड्राई फ्रूट बाजार में भी जमकर खरीदारी हुई। शहर की प्रमुख मिठाई की दुकानों में लड्डू, काजू कतली, छेने के आइटमों की खूब मांग रही। मोतीचूर के लड्डू, मेवे के लड्डू, खजूर लड्डू, बालूशाही आदि मिठाइयों की भी डिमांड रही। पर्व के मौके पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराने का प्रचलन है। इस वजह से लोगों ने गिफ्ट पैक भी जमकर खरीदे। चॉकलेट पैक भी लोगों ने पसंद किया। शहर के सेक्टर -7 स्थित पन्ना स्वीट्स के अमित कुमार ने बताया कि इस बार मेवे की मिठाइयां लोगों ने जमकर खरीदी। उन्होंने बताया कि मिठाई 400 रुपये से लेकर 1500 रुपये किलो तक बिकी है।