फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Map of district jail ready, construction will start in Jalauli soon

Panchkula News: जिला जेल का नक्शा तैयार, जल्द जलौली में शुरू होगा निर्माण

Sun, 14 Jul 2024 05:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Map of district jail ready, construction will start in Jalauli soon
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जलौली गांव में 30 एकड़ 6 कनाल एक मरला भूमि में जिला जेल बनाई जाएगी। कलेक्टर रेट के अनुसार 17 करोड़ रुपये नगर निगम के पास जमा करवा दिया गया है। इसका स्केच पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने तैयार कर लिया है। प्रोजेक्ट का एस्टीमेट जल्द तैयार कर विभाग टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। नगर निगम की 13 सितंबर 2023 को आयोजित बैठक में यह प्रस्ताव पास हुआ था। इसके बाद 13 फरवरी 2024 को जिला जेल बनाने के लिए जगह अलॉट किया गया।

जेल बनने के बाद पैसा और समय दोनों की होगी बचत
पंचकूला को जिले का दर्जा 1995 में मिला था। अब 28 साल बाद जिला जेल बनाने की कवायद शुरू हुई है। पंचकूला में जिला अदालत को छोड़कर सीबीआई और एनआईए की 15 अदालतें हैं। यहां गंभीर मामलों में रोजाना आरोपियों को पेश किया जाता है। प्रतिदिन 100 से अधिक कैदियों को 4-5 गाड़ियों से अंबाला से लाया और वापस भेजा जाता है। यह एक खर्चीली और असुरक्षित व्यवस्था है। दूसरी तरफ कैदियों के परिजनों को मुलाकात के लिए अंबाला जाना पड़ता है। जेल के निर्माण के बाद पुलिस और प्रशासन सहित कई हजार लोगों को इसका फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन



2015 में हुई थी घोषणा
2 सितंबर 2015 को सीपीएस (जेल एवं राजस्व) श्याम सिंह राणा ने पिंजौर में घोषणा की थी कि भूमि अधिग्रहण बिल पास होने के तुरंत बाद प्रदेश की चौथी सेंट्रल जेल का निर्माण पिंजौर के गांव बाड़ गोदाम में किया जाएगा। किसी कारणवश उस प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला जेल का स्केच तैयार कर लिया गया है। एस्टीमेट तैयार कर जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिला जेल जलौली गांव में 30 एकड़ 6 कनाल एक मरला में बनाया जाएगा। आगामी कार्रवाई की जा रही है। - ज्ञानचंद गुप्ता, विस अध्यक्ष पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed