{"_id":"5e5e9b418ebc3eebca71730c","slug":"manpreet-says-that-we-will-give-employees-remaining-da-on-holi-diwali-panchkula-news-pkl368489995","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली, दिवाली पर धीरे-धीरे देंगे बकाया डीए : मनप्रीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली, दिवाली पर धीरे-धीरे देंगे बकाया डीए : मनप्रीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार अपने मुलाजिमों का बकाया डीए एकमुश्त नहीं देगी। विधानसभा में मंगलवार को बजट प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने साफ कर दिया कि बकाया डीए विभिन्न त्यौहारों के दौरान धीरे-धीरे जारी किया जाता रहेगा। वर्ष 2020-21 के बजट को बेहतरीन और राज्य के लिए विकासोन्मुखी करार देते हुए वित्त मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सदन में बहस के दौरान विभिन्न सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों और मांगों के लिए नए वित्त वर्ष में फंड देने का ऐलान भी किया। वैसे, इस मामले में वित्त मंत्री ने अपनी पार्टी के सदस्यों द्वारा उठाई गई ज्यादातर मांगों को स्वीकार कर लिया।
सदन में बजट प्रस्ताव पर बहस के दौरान विपक्षी सदस्यों द्वारा सरकारी मुलाजिमों के बकाया डीए का मुद्दा उठाते हुए आपत्ति जताई गई कि बजट में कर्मचारियों का बकाया डीए देने के लिए कोई उपबंध नहीं किया गया। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि कर्मचारियों के डीए का भारी भरकम बकाया उन्हें पिछली सरकार से विरासत में मिला है। उन्होंने कहा कि इस साल छठे वेतन आयोग को लागू करने के लिए उन्होंने बजट में 4000 करोड़ का प्रावधान किया है। उन्होंने बताया कि रिटायरमेंट उम्र घटाए जाने के बाद रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए 3500 करोड़ रुपये और कर्मचारियों को 6 फीसदी डीए देने के लिए 1000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि %%होली, दिवाली भी आएंगे। हम त्यौहारों को सूखा तो नहीं जाने दे सकते। कर्मचारियों को उनका डीए धीरे-धीरे त्यौहारों पर दिया जाता रहेगा।ऽ बजट प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सदन में कई सदस्यों ने बजट की आलोचना की और कई सदस्यों ने प्रशंसा की है। बहस के दौरान जिन सदस्यों ने अपने-अपने इलाकों की जरूरतों का उल्लेख किया है, उन्होंने वह सभी लिखकर रख ली हैं। इनमें से जितनी वे इस साल पूरी कर सकते हैं, उनके लिए फंड अवश्य दिया जाएगा लेकिन जो मांगें रह जाएंगी, उनके लिए अगले बजट में अवश्य फंड की व्यवस्था की जाएगी।
बाक्स
वित्त मंत्री ने यह नए ऐलान किए
वित्त मंत्री ने अपने बजट प्रस्ताव के अलावा मंगलवार को बहस के दौरान उठाई गई मांगों में से- जैतो में आरओ लगाने, श्री आनंदपुर साहिब में नया बाईपास बनाने और श्री आनंदपुर साहिब डेवलपमेंट अथारिटी के लिए 20 करोड़ रुपये देने, बनूड़-राजपुरा के दो स्कलों के लिए 50-50 लाख रुपये, गुरदासपुर के बाला अफगाना कालेज को स्पोर्टस कालेज बनाने, पंजाबी भाषा के विस्तार के लिए 5 करोड़ रुपये, पंजाबी यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी के लिए 5 करोड़ रुपये, बटाला के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये और होशियारपुर में पार्कों के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया।